उज्जैन। बाबा महाकालेश्वर की अवंतिका नगरी में होने वाले मानस नवकुंडी यज्ञ एवं श्री रामचरितमानस कथा हेतु सामाजिक न्याय परिसर में गुरूवाल को यज्ञशाला तथा पांडाल स्थल का भूमिपूजन किया गया। यहां संत डॉ. सुमनभाई मानस भूषण के मुखारबिंद से 25 मार्च से 2 अप्रैल तक श्री रामचरित मानस होने जा रही है।
आयोजन समिति के रवि राय एवं हरिसिंह यादव के अनुसार गुरूवार प्रातः स्वामी आशुतोष महाराज बड़ौदा गुजरात के सानिध्य में भूमिपूजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से महाकालेश्वर मंदिर के महेश पुजारी, निगम अध्यक्ष सोनू गेहलोत, कांग्रेस नेता रवि राय, बाल न्यायालय के न्यायाधीश ओमप्रकाश गुप्ता मौजूद रहे। संचालन भगवान शर्मा ने किया। कथा के मुख्य यजमान श्री मायापति हनुमानजी महराज हैं। इस अवसर पर आयोजन समिति के रवि राय, हरिसिंह यादव, विजय तिवारी के साथ ही श्याम माहेश्वरी, गोपाल बागरवाल, नारायण यादव, राजाराम यादव, पं. अनिरूध्द पांडे, अशोक माहेश्वरी, गणेश राय पुजारी, कैलाश मानसरोवर भक्त मंडल के मयूर अग्रवाल, शांति पोरवाल, राय समाज महिला मंडल अध्यक्ष श्यामा राय, उपाध्यक्ष रेखा राय, संतोष राय, सुनीता यादव, रेखा गेहलोत पार्षद, गीता रामी पूर्व पार्षद, हुकुमचंद राय पूर्व पार्षद, गिरीश पाठक, राजेश गर्ग, आचार्य पं. हितेश शुक्ला, पं. नितीन शर्मा, राहुल राठौर, महेश तिलक, प्रकाश राय आदि मौजूद रहे।
मानस नवकुंडी यज्ञ एवं श्रीरामचरित मानस कथा हेतु पांडाल, यज्ञशाला का हुआ भूमिपूजन