जिन्हें है सेवा की दरकार, वे कर रहे हैं  वृद्धजनों एवं बेसहारों की सेवा>

 


उज्जैन। समाज के वंचित एवं सर्वहारा वर्ग की सेवा के लिए समर्पित फ्रीगंज उज्जैन के 64 वर्षीय अमिताभ सुधांशु विश्वास लंबे समय से वृद्धजनों तथा बेसहारा लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्हें दोनों कानों से सुनाई नहीं देता इसके बाद भी वे अनवरत सेवा कार्य में लगे हुए हैं। हाल ही में उन्हें जीवन उद्घोष संस्था द्वारा वृद्धजन सेवा के क्षेत्र में 'श्रीमती वैजयंती गुप्ता' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।


 30 वर्षों तक एक निजी उद्यम में क्रय अधिकारी के रूप में कार्य करने के पश्चात श्री अमिताभ सुधांशु विश्वास ने अपनी अभिरुचि को समाज सेवा, विशेष रूप से वृद्धजनों की सेवा के लिए में लगा दिया। वे रामरोटी योजना के तहत बेसहारा वृद्धजनों के लिए दोनों समय का भोजन एवं सभी प्रकार की उपयोगी वस्तुएं उपलब्ध कराते हैं। वे सामाजिक संस्था 'वी केयर'के माध्यम से निरंतर सेवा में लगे रहते हैं।


हालांकि सुधाशुजी की श्रवण शक्ति काम नहीं करती परंतु उन्हें लिप्सिंग में महारत हासिल है। वे सामने वाले की लगभग 80% बातों को होठों के मूवमेंट से समझ जाते हैं।


Popular posts
शहर के प्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ सुरेश समधानी द्वारा छत से कूदकर आत्महत्या किए जाने की कोशिश
Image
नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को उज्जैन तथा अन्य जिलों से आए जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं और परिचितों ने लालघाटी स्थित वीआईपी विश्रामगृह पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएं दी
Image
बेटे के वियोग में गीत बनाया , बन गया प्रेमियों का सबसे अमर गाना
Image
रोहित पवार को साइबर लॉ में पीएचडी की उपाधि
Image
अमलतास विशेष विद्यालय मेंअनूठी पहल – राखी के बंधन की डोर के साथ इन बच्चो के होंसलो को करे और मजबूत
Image