उज्जैन। दत्त जयंती पर महाकाल मंदिर के बाहर हाथी द्वार पर स्थित महाराष्ट्र समाज के अति प्राचीन श्री दत्त मंदिर पर महाराष्ट्र तरूण मंडल ने बुधवार को भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया।
महाराष्ट्र समाज के दत्त मंदिर में सुबह 10 बजे पंडितों ने मंत्रोच्चार कर अभिषेक-पूजन किया। दत्त मंदिर के पुजारी पं. संजय दिवटे, पुजारी सुशील मूले ने बताया दोपहर 3 बजे से श्री वीर हनुमान भक्त मंडल कार्तिकचौक के पंडित जस्सु गुरु महाराज की मंडली ने मंच से संगीत के साथ सुंदरकांड का पाठ व भजनों स्वरमय प्रस्तुति से भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। शाम 6.30 बजे ढोल-ढमाकों से दत्त भगवान की महाआरती की गई। महाआरती महाकाल मंदिर प्रबंध समिति सदस्य दीपक मित्तल, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी, दिनेश पुजारी, अशोक शर्मा पुरोहित, गोपाल यादव, सुभाष राव अवाड़, दीपक चतुर्वेदी, पंकज चांदोरकर, अभय अरोंदेकर, पार्षद राजश्री जोशी, अनंदा टिकेकर, जयंत मूले, अभिषेक सिंह सिसौदिया, तरूण धवन, आदि अतिथियों ने संपन्न की। इसके पश्चात भक्तों को महाप्रसाद वितरित किया गया। शाम 7 बजे से महाराष्ट्र समाज के योगेश देवले के नेतृत्व में शास्त्रीय गायन हुआ जिसमें श्री देवले ने प्रारंभ में भगवान की विनती करते हुए स्वराभिषेक किया तो उनके साथ ही अभिषेक सिंह ने गायन प्रस्तुत किया। वायलीन पर संगत अतुल शास्त्री ने की। देररात तक श्रद्धालुओं ने संगीत व गायन का आनंद लिया। मंदिर में फूलों, विद्युत रोशनी व रंगीन गुब्बारों से सजावट की गई।