मॉर्निंग वॉक ग्रुप के सदस्यों ने निकाली तिरंगा रैली “भारत माता की जय” और “वन्दे मातरम्” के नारों से गुंज उठा विक्रम विश्वविद्यालय परिसर

 


 


उज्जैन । 14 जनवरी की सुबह सर्किट हाऊस के सामने स्थित विक्रम विश्वविद्यालय का विशाल परिसर “भारत माता की जय” और “वन्दे मातरम्” के नारों से गुंज उठा। मॉर्निंग वॉक ग्रुप के सदस्यों ने अल सुबह हाथों में राष्ट्र ध्वज तिरंगा लहराते हुए देश भक्ति से भरपूर तिरंगा यात्रा निकाली। सुबह की सैर के लिए विक्रम विश्वविद्यालय का विशाल परिसर स्वास्थ्य के प्रति जागरुक लोगों का पसंदिदा क्षेत्र हैं। विगत कई वर्षों से शहर के विभिन्न भागों से यहां नियमित रुप से लोग सुबह की सैर के लिए आते हैं। प्रतिदिन 8-10 किलोमीटर की परिधि में मॉर्निंग वॉक के साथ-साथ ग्रुप के सदस्य वृक्ष मित्रों के साथ मिलकर परिसर में पर्यावरण की रक्षा के लिए वृक्षारोपण, वृक्षों की देखभाल, रख-रखाव संवर्धन एवं संगोपन का कार्य भी करते हैं। 

 ग्रुप के सदस्यों ने एकमत होकर 14 जनवरी की सुबह सैर के साथ तिरंगा रैली निकालने का निर्णय लिया। निर्धारित समय पर सभी सदस्य एकत्रित हुए। देश भक्ति के गीत गाते और नारे लगाते हुए, भारत की शान तिरंगा लेकर चलते ग्रुप सदस्यों के साथ अन्य लोग भी रैली में शामिल हुए। परिसर का सम्पूर्ण माहौल देशभक्त से ओतप्रोत था। आज निकाली गई इस तिरंगा रैली में सर्वश्री मनोहर बैरागी (दादा), श्याम खोचे, नवीन भटनागर, मिश्रीलाल चौधरी, राजेन्द्र गड़करी, शैलेन्द्र यार्दे, रविन्द्र यादव, सुनील विजयवर्गीय, महिपालसिंह चौहान, सत्यप्रकाश आर्य, कैलाश पांचाल, परेश यार्दे, सरदार गुरमीतसिंह जुनेजा, विजयशंकर पाण्डे, रमेश अखाडिया और संजय ललित आदि अन्य सदस्य उत्साह से शामिल हुए। राष्ट्रगान “जन-गण-मन” के स-स्वर गायन के साथ रैली का समापन हुआ।