समाज को मजबूत बनाने की शपथ लेकर  उज्जैन के महंत बैरागी बने प्रदेश प्रवक्ता

 


उज्जैन। बैरागी समाज उज्जैन के महंत नरेंद्र रूपकिशोर बैरागी को सामाजिक सेवाओं के चलते श्री वैष्णव बैरागी समाज चतुः सम्प्रदाय मप्र के अध्यक्ष महेश बैरागी ने मध्यप्रदेश प्रवक्ता बनाया। श्री वैष्णव बैरागी समाज चतुः सम्प्रदाय मप्र के उपाध्यक्ष एवं नवग्रह शनि मंदिर उज्जैन के पुजारी राकेश बैरागी ने जानकारी देते हुए बताया कि नरेंद्र रूपकिशोर बैरागी को प्रवक्ता की जिम्मेदारी देने के साथ ही उन्हें पद की गरिमा बनाए रखने, सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने, श्री वैष्णव बैरागी समाज चतुःसम्प्रदाय मप्र को और मजबूत बनाने, व्यक्तिगत एवं राजनैतिक उपयोग नहीं करने और किसी भी तरह से समाज को नुकसान नहीं पहुँचाने की शपथ भी दिलाई गई। सामाजिक जिम्मेदारी मिलने पर प्रवक्ता बैरागी का महंत दामोदरदास बैरागी, रामेश्वरदास बैरागी, अनिल  बैरागी, मनोज बैरागी, लालदास बैरागी, जीवन बैरागी, विजय बैरागी, सचिन बैरागी, गोपाल  बैरागी, रवि वैष्णव, आशीष विरक्त, अखिलेश बैरागी, संस्कार बैरागी, संदीप बैरागी, पवन बैरागी, पारस बैरागी, नागेश्वर बैरागी आदि समाजजनों ने स्वागत किया।