दिल्ली में अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने दिया सम्मान,गोल्डन विंग्स अवार्ड 2020 में सम्मानित हुई उज्जैन की प्रियंकासिंह परमार


उज्जैन। दिल्ली में हुए गोल्डन विंग्स अवार्ड 2020 में उज्जैन की प्रियंकासिंह परमार को अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने सम्मानित किया। प्रियंका सिंह ने मिस इंडिया यूनिवर्स 2019, सुपर मॉडल ऑफ द ईयर 2019, मिस इंडिया क्वीन ऑफ द हर्ट ईस्ट 2018, मिस इंडिया क्वीन ऑफ हर्टस दिल्ली 2018 और सुपर मॉडल द ईयर 2020 का खिताब पाने वाली सौम्या अरोरा का मेकअप किया।
दृढ़निश्चय यदि हो तो कोई भी राह कठिन नहीं रह जाती। उज्जैन की प्रियंकासिंह परमार इसका जीता जागता उदाहरण है। एक के बाद एक लगातार ५ से ज्यादा सम्मान अर्जित कर दो बच्चो की माँ ने यह सिद्ध कर दिया की एक अनुभवी माँ भी सफल हो सकती है। पिछले पखवाड़े साल के अंतिम दिन मुंबई में अपने कार्य का जलवा दिखाने के बाद अब दिल्ली ने उनके काम का लोहा मान लिया। धार्मिक राजधानी से बाहर निकल कर आर्थिक राजधानी से होते हुए अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर के हाथों से प्रियंका परमार ने सम्मान प्राप्त किया। अब तक बॉलीवुड की रिमी सेन, रागिनी खन्ना, स्नेहा उलाला आदि से सम्मानित हो चुकी प्रियंकासिंह परमार अपनी सफलता का श्रेय बाबा महाकाल की कृपा, अपने गुरु पूनम चुघ की शिक्षा तथा उत्कृष्ट निगम सर को देती है। अपने पति तथा बच्चो के विशेष सहयोग पर स्वयं को भाग्यशाली बताते हुए प्रियंका बताती है की उनके पति एवं बच्चो ने सदैव आगे बढ़ कर उनका मनोबल बढ़ाया है। दिल्ली में गोल्डन विंग्स अवार्ड 2020 का आयोजन होटल वेलकम आईटीसी में किया गया। इस कार्यक्रम के आर्गेनाइजर दिल्ली से इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट पूनम चुघ, रतलाम से उत्कृष्ट निगम, दिल्ली से दिव्यांश चुघ फोटोग्राफी पार्टनर थे। सभी शहरों से मेकअप आर्टिस्ट ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उज्जैन की मेकअप आर्टिस्ट प्रियंका सिंह परमार ने भी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया। फोटोग्राफी पार्टनर दिव्यांश चुघ, नमन संदीप रना, यान सक्षम एवं फेमिना २०२० फाइनलिस्ट मेघा सचदेव का भी योगदान गोल्डन विंग्स अवार्ड 2020 में रहा। उद्भोधक जाज ने समारोह में चार चाँद लगा दिए एवं मुंबई से मिस वर्ल्ड डायवरसिटी 2019, क्वील यूनिवर्स क्लासिक 2019 सिमरन तोलानी की उपस्थिति ने समारोह को और ग्लैमरस बना दिया। अम्बिका दुल्हन हाउस के वस्त्रों ने माहौल को मनमोहक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दुर्गा वाहिनी की पूर्व सदस्य एवं वर्तमान में महिलाओं के लिए आगे बढ़ कर कार्य करने वाली प्रियंका सिंह परमार ने अपने साथ एवं उज्जैन में कार्यरत अन्य सभी मेकअप आर्टिस्टो को भी धन्यवाद प्रेषित किया और उनसे सहयोग एवं आशीर्वाद की कामना की। प्रियंका के साथ उज्जैन के मोहन नगर निवासी प्रमिला तला को लेकर गई थी उन्हें भी बॉलीवुड एक्टर द्वारा सम्मानित किया गया। आगामी कुछ दिनों में प्रियंका हैदराबाद, बैंगलूर और देहरादून में भी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी।


Popular posts
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ओम साईं फरिश्ते फाउंडेशन एन जी ओ एवं संस्था संकल्प टीम डिवाइन के सहयोग से टावर चौराहा उज्जैन पर साईं बाबा का महा प्रसादी वितरण
Image
बेटे के वियोग में गीत बनाया , बन गया प्रेमियों का सबसे अमर गाना
Image
महाकाल मंदिर परिसर में 9 दरवाजे रहेंगे, बेगम बाग के नाले पर बने मकान 15 मार्च से हटेंगे, आधा अपंगआश्रम मार्ग चौड़ीकरण कि जद में आएगा, महाकाल मंदिर चौराहा मार्ग 24 मीटर चौड़ा होगा, 128 करोड़ का मुआवजा मार्ग चौड़ीकरण में प्रभावितों को दिया जाएगा
Image
पूर्व मंत्री बोले सरकार तो कांग्रेस की ही बनेगी
Image
ओम साईं फरिश्ते फाउंडेशन द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर टावर चौक उज्‍जैन मैं 11 क्विंटल केलो की महाप्रसादी वितरण एवं भव्य भजन संध्या के आयोजन के साथ प्रतिदिन निशुल्क भोजन प्रसादी वाहन का शुभारंभ किया गया
Image