जेल में नजर आएंगे गुरु नानक अस्पताल के लालची डॉक्टर

उज्जैन। आयुष्मान भारत योजना में 547 महिलाओं की बच्चेदानी निकालकर घिनौना कृत्य करने वाले और भारत सरकार की योजना को पलीता लगाते हुए फर्जी रिकॉर्ड तैयार कर शासन से करोड़ो रुपए का अनुदान प्राप्त करने वाले जेठवानी बंधु ,स्त्री रोग विशेषज्ञ और रेडियोलॉजिस्ट जेल के सीखचों में जल्दी ही नजर आएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार उज्जैन के गुरु नानक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने आयुष्मान भारत योजना के तहत 547 महिलाओं की बच्चेदानी निकाली थी 3 महीने में एक साथ अनेक ऑपरेशन होने की जानकारी प्राप्त होने के बाद अस्पताल पर संदेह हुआ और जांच बिठाई गई, जांच में लगभग 300 ऑपरेशन संदेह के घेरे में आए ,जांच दल ने अस्पताल से बच्चेदानी निकालने के प्रकरणों की फाइलें जब्त और जांच में पाया कि फर्जी कागजों के आधार पर शासन को चुना लगाया गया है अस्पताल ने सरकार से एक करोड़ 58 लाख 18हजारका भुगतान भी प्राप्त कर लिया है ,जांच में आरोप सही पाए जाने पर अब अस्पताल के डायरेक्टर डॉ उमेश जेठवानी ,डॉ मुकेश जेठवानी, स्त्री रोग विशेषज्ञ और रेडियोलॉजिस्ट पर एफ आई आर की जा रही है, नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन भी निरस्त किया जा रहा है।                                                      ऐसे किया  फर्जीवाड़ा,,,,,,                             केस-1 :उज्जैन की रानी (32) की वेदांत डायग्नोस्टिक की सोनोग्राफी रिपोर्ट सामान्य थी। गुरुनानक अस्पताल ने यूटेरिन प्रोलेप्स व सिस्टोशील बताकर ऑपरेशन कर दिया।
केस-2 : रतलाम की सविताबाई(31) को निजी सेंटर की सोनोग्राफी में सामान्य बताया गया, लेकिन अस्पताल ने 6 जून को पीआईडी बताकर ऑपरेशन कर दिया।
केस 3,उज्जैन के तराना की हीराबाई(28) की रवि सोनोग्राफी (15 जून) एवं अस्पताल (25 जून) की रिपोर्ट में विरोधाभास पाया गया।
केस-4 : उज्जैन की अनिता बाई(61) की बच्चेदानी निकाली गई, लेकिन क्लेम डॉक्यूमेंट्स पर अपलोड फोटो अलग मिला। यानी फर्जी क्लेम प्रस्तुत किया गया।
केस-5 : महिदपुर की रेखा(37) के मामले में देवयानी नामक मरीज की लेबोरेटरी एवं यूएसजी रिपोर्ट लगा दी गई।
केस-6 : आगर की हेमा(30) को एबडामीनल हिस्ट्रेकटॉमी की गई। इलाज लेप्रोस्कोपिक हिस्ट्रेक्टॉमी का बताया गया।
केस-7 : अस्पताल ने 40 से ज्यादा महिलाओं से  20 हजार रुपए तक वसूल लिए, जबकि आयुष्मान पैकेज में यूट्रस निकालने का खर्च मुफ्त था। शासन से राशि ली गई।
(नोट- महिला मरीजों के नाम गोपनीयता के चलते परिवर्तित किए गए हैं।)                     


अस्पतालदोषी मिला
                                                                   जांच में गुरुनानक अस्पताल दोषी पाया गया है,,,,,,,,,,,,,      उज्जैन के जेडी को अस्पताल डॉयरेक्टरों और सर्जरी करने वाले डॉक्टरों पर केस दर्ज करने निर्देश दिए है। नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन रद्द करने के अलावा लाइसेंस भी निरस्त करेंगे।  - जे. विजय कुमार, सीईओ, आयुष्मान भारत योजना


Popular posts
बेटे के वियोग में गीत बनाया , बन गया प्रेमियों का सबसे अमर गाना
Image
नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को उज्जैन तथा अन्य जिलों से आए जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं और परिचितों ने लालघाटी स्थित वीआईपी विश्रामगृह पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएं दी
Image
ये दुनिया नफरतों की आखरी स्टेज पर है  इलाज इसका मोहब्बत के सिवा कुछ भी नहीं है ,मेले में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ मुशायरा
पूर्व मंत्री बोले सरकार तो कांग्रेस की ही बनेगी
Image
शहर के प्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ सुरेश समधानी द्वारा छत से कूदकर आत्महत्या किए जाने की कोशिश
Image