कोहरे के आगोश में रहा शहर, सर्दी का सितम बरकरार
 

-माँ चामुण्डा टेकरी भी घने कोहरे से ढकी रही, स्कूलो में दो दिन का अवकाश

देवास। अभी कड़ाके की ठंड से राहत की उम्मीद कम ही दिख रही है। नए साल में बारिश की संभावना जताई जा रही है। इधर बादल छाने से अब दिन के तापमान में भी गिरावट आने की उम्मीद बढ़ गई है। ऐसे में अब मौसम विभाग के विशेषज्ञों द्वारा कहा जा रहा है कि पिछले दिनों से रात में तीखी ठंड पड़ रही थी, लेकिन अब दिन के तापमान में भी ज्यादा गिरावट आ सकती है। इसका कारण यह है कि बादल छाने से धूप नहीं निकलेगी, जिससे दिन का तापमान भी गिरेगा। सर्दी का सितम जारी है। ठण्डी हवाओ के साथ ही कोहरे ने लोगो की परेशानी बड़ा दी है। कोहरे केकारण आवागमन में भी बाधा आ रही है। कोहरे से सर्दी का असर बरकरार है। शहर मे सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण लोगो ने वाहनो की लाईट जलाकर धीरे-धीरे सफर तय करना पड़ा। घने कोहरे से रेल, सड़क पर असर पड़ा। सुबह बच्चो को लेने जाने वाले वाहन भी देर से घरो को पहुंचे। बुधवार से ही असमान में सुबह से बादल का ढेरा था। जिस कारण सूर्य देवता ने दर्शन नहीं दिए। दिनभर बादल छाए रहे। जिस कारण लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। गुरूवार को सुबह से कोहरा ही कोहरा देखने को मिला है। ठंड के सीजन का यह पहला कोहरा था। जो इस कदर छाया हुआ था। कोहरा इतना घना था कि माँ चामुण्डा की टेकरी पूरी तरह ढकी रही। लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ा। जगह-जगह लोगों अलाव जलाकर हाथ सैकते नजर आए। रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। ठण्ड को देखते हुए मप्र के कई जिलो में अवकाश की घोषणा की गई है, इसी को दृष्टिगत रखते हुए जिला कलेक्टर के आदेशानुसार शीत लहर के चलते 3 और 4 जनवरी को स्कूलो में अवकाश रहेगा।