कृष्ण जिनके अनेक रूप है और हर रूप की लीला अद्भूत है- आचार्य शर्मा
 

देवास। कृष्ण जिनके अनेक रूप है और हर रूप की लीला अद्भूत है। उक्त उद्गार भौंसले कालोनी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में भगवान की गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए आचार्य हर्ष शर्मा ने कहा। महाराज श्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण अपने सखाओ और गोप-ग्वालो के साथ गाय चराते हुए गोवर्धन पर्वत पर पहुंचे तो देखा कि वहां गोपियां 56 प्रकार के भोजन रखकर बड़े उत्साह से नाच गाकर उत्सव मना रही है। श्री कृष्ण के पूछने पर उन्होंने बताया कि आज के दिन वृृत्रासुर को मारने वाले तथा मेघो व देवो के स्वामी इंद्र का पूजन होता है। इसे इंद्रोज कहते है। इससे प्रसन्न होकर इंद्र व्रज में वर्षा करते है। जिससे खेतो में अन्न पैदा होता है। तब भगवान श्रीकृष्ण कृष्ण कहते है कि इंद्र में क्या शक्ति है। गोवर्धन पर्वत जो इंद्र से भी शक्तिशाली है। हमें उनकी पूजा करनी चाहिए। तब ब्रजवासियो ने भगवान की बात मानकर गोवर्धन की पूजा की। यह जब इंद्र को पता चला तो क्रोधित होकर मेद्यो को आज्ञा दी कि ब्रज में जाकर इतना बरसे की प्रलय पैदा कर दे। मेघो ने किया भी ऐसा ही, इससे भयभीत होकर सभी श्रीकृष्ण के पास पहुंचे और भगवान ने कहा कि हमे गोवर्धन पर्वत की शरण में चलना चाहिए। जब सभी वहां पहुंचे तो श्रीकृष्ण गोवर्धन को अपनी कनिष्ठा अंगुली में उठाकर छाता तान दिया और ब्रज वासियो की रक्षा की एवं इंद्र का अभिमान दूर किया। कृष्ण की बाल लीलाओ का वर्णन करते हुए कहा कि जब वह दिन के हो तब उन्होने पूतना का वध किया। इसी तरह बाल लीलाएं, माखन चोरी लीला, बंधन लीला, यमलार्जुन का उद्धार आदि दिव्य लीलाएं की। श्रीकृष्ण की प्रत्येक लीला दिव्य है और हर लीला का आध्यात्मिक पक्ष है। व्यासपीठ की आरती मुख्य अतिथि महाराज विक्रमसिंह पवार, अयोध्या सदस्य रामजन्म भूमि न्यास महंत वेदांतदास महाराज, रामदास व्यास, कैलाश चंद्रावत, अजय गुप्ता, मनोहर विश्वकर्मा, अमरदेव ठाकुर, माधवानंद दुबे, सुनील सोनी, दीपक बैरागी, दुर्गेश चिल्लोरिया, विकास गिरी, सुभाष पांचाल, महेन्द्र सिसोदिया, कमल बराडिय़ा, कमलकांत मेहता, प्रकाश पवार, उमेश जोशी, विहिप के पूर्व संगठन मंत्री जितेन्द्र त्रिदेव आदि ने की। उक्त जानकारी रोहन श्रीवास्तव एवं विकाससिंह जाट ने दी। 

Popular posts
शहर के प्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ सुरेश समधानी द्वारा छत से कूदकर आत्महत्या किए जाने की कोशिश
Image
ये दुनिया नफरतों की आखरी स्टेज पर है  इलाज इसका मोहब्बत के सिवा कुछ भी नहीं है ,मेले में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ मुशायरा
फिरोती मांगने वाले एक ओर आरोपी का जमानत आवेदन निरस्‍त ,,,,,,,नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी का जमानत आवेदन निरस्त
बेटे के वियोग में गीत बनाया , बन गया प्रेमियों का सबसे अमर गाना
Image
जब चार करोड़ रुपये प्रतिमाह इलाज़ के लिए देकर भी कॉलेज प्रबंधन अपनी काली करतूतों से बाज़ न आया तब जाकर अपनी नाक बचाने के लिए कलेक्टर को कुर्बान करने का मुहूर्त निकाला गया
Image