स्वामी विवेकानंद की स्मृति में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 11 को


उज्जैन। युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की स्मृति में 11 जनवरी को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी उप संयोजक हाजी फजल बैग एवं सचिव पंकज जायसवाल ने बताया कि युगपुरुष स्वामी विवेकानंदजी की स्मृति में संस्था द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 11 जनवरी सुबह 11 बजे अमीरा अकादमी आदर्श नगर देवास रोड पर रखा गया है। जो भी छात्र-छात्रा प्रतियोगिता में शामिल होना चाहते हैं वह अपना पंजीयन 10 जनवरी तक संस्था कार्यालय 48 अमरपुरा या मोबाइल नंबर 9302639292 पर भी करा सकते हैं। प्रतियोगिता में खेल साहित्य चिकित्सा एवं राजनीति एवं समाजसेवा से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। संरक्षक पं. राजेश त्रिवेदी एवं कन्वीनर जफर खान ने बताया प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रश्न का सही उत्तर देने वाले प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्राइमरी मिडिल के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। उपरोक्त जानकारी संस्था अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल उस्मानी ने दी।


Popular posts
नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को उज्जैन तथा अन्य जिलों से आए जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं और परिचितों ने लालघाटी स्थित वीआईपी विश्रामगृह पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएं दी
Image
एमबीबीएस या एमडी में चाहते हैं दाखिला तो अपग्रैड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, वानुअतु में करें आवेदन
Image
पूर्व मंत्री बोले सरकार तो कांग्रेस की ही बनेगी
Image
मॉर्निंग वॉक ग्रुप के सदस्यों ने निकाली तिरंगा रैली “भारत माता की जय” और “वन्दे मातरम्” के नारों से गुंज उठा विक्रम विश्वविद्यालय परिसर
Image
मां चामुंडा का आशीर्वाद लेकर पद ग्रहण किया निगम आयुक्त ने
Image