उज्जैन आरटीओ कार्यालय मे धांधली का आरोप 3 वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त चपरासी कर रहा है पूर्व की तरह काम


उज्जैन। सुखलाल जोशी नामक चपरासी उज्जैन आरटीओ कार्यालय से 2017 मे ही सेवानिवृत्त हो चुका था। पर अधिकारी व बाबुओं की सांठगांठ से लाइसेंस सेक्शन मे काम कर रहा है। आरटीओ प्रशासन की तरफ से कुछ भी कार्यवाई अब तक नहीं हुई है। 
विश्व हिन्दू महासंघ के नगर व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शाह लाला ने कहा कि एक बार शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त कर्मचारी पुनः काम नही कर सकता किसी भी सरकारी कार्यालय में। इस तरह सरकारी कार्यालय मे पूर्व सेवानिवृत चपरासी काम कर रहा है तो कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार की बू आ रही है। देवेन्द्र शाह लाला ने मांग की है कि आरटीओ अधिकारी तत्काल प्रभाव से पूर्व सेवानिवृत्त चपरासी सुखलाल जोशी  को हटाये व उसपर कार्यवाही की जाये। साथ ही चेतावनी दी कि 5 दिवस में कार्यवाही न होने पर विश्व हिंदू महासंघ को ऐसी धांधलियों को रोकने हेतु मैदान में उतरना होगा।