लिपिक संवर्ग की ज्वलंत मांगों को पूरा करवाने के लिए होंगे आंदोलन


मप्र लिपिकवर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी बैठक में लिया निर्णय- उज्जैन जिला शाखा अध्यक्ष देवेंद्र व्यास कार्यकारी प्रांताध्यक्ष नियुक्त हुए
उज्जैन। लिपिक संवर्ग की वेतन विसंगति दूर करवाने, समयमान एवं वेतनमान प्राप्त करने में आ रही कठिनाइयों को दूर करने, अनुकम्पा नियुक्ति में सीपीसीटी परीक्षा उत्तीर्ण करने की बाध्यता समाप्त करवाने आदि ज्वलंत मांगो को पूरा करवाने के लिए आन्दोलात्मक कदम उठाए जाएंगे।
उक्त निर्णय मप्र लिपिकवर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक एवं वार्षिक साधारण महासभा में लिए गए। चौधरी धर्मशाला उज्जैन में आयोजित बैठक का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष करण कुमारिया द्वारा किया गया। अध्यक्षता प्रांताध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव द्वारा की गई। बैठक को प्रांतीय पदाधिकारी एमएल शर्मा, सन्तोष दीक्षित, महामंत्री अजय टोंककर एवं पुरषोत्तम तिवारी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि काँग्रेस सरकार द्वारा लिपिक वेतन विसंगति दूर करने की बात विधानसभा चुनाव के समय जारी वचनपत्र में उल्लेखित किया गया था किंतु उसका पालन आज तक नही हुवा है, जिससे लिपिक वर्ग में आक्रोश व्याप्त है। बैठक में प्रांताध्यक्ष द्वारा जिला शाखा उज्जैन देवेन्द्र व्यास को कार्यकारी प्रांताध्यक्ष नियुक्त किया गया, उनका लिपिकों ने साफा बांधकर स्वागत किया। उज्जैन जिला शाखा अध्यक्ष पद पर अनिल चतुर्वेदी एवं कार्यकारी अध्यक्ष चित्रेश वाघे को मनोनीत किया गया। आयोजन में उत्कृष्ट सेवाओं के कारण कर्मचारी संघठनों के अध्यक्ष मानसिंह चौहान, अनिल नामदेव, मनोहर गिरी, मोतीलाल निर्मल, कविता विनोदिया, दिग्विजय सिंह चौहान, कैलाश बरोड़, सीके फटाले, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, जगदीश केलवा आदि को सम्मानित किया गया। कलेक्टर कार्यालय में कार्यरत सहायक ग्रेड थ्री गायत्री तोमर को अंतराष्ट्रीय स्तर पर वेट लिफ्टिंग में भारत के लिए पदक जिताने पर संम्मानित किया गया। संचालन कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष देवेंद्र व्यास द्वारा किया गया एवं आभार कार्यकारी जिला अध्यक्ष चित्रेश व्यास द्वारा माना गया।


Popular posts
बेटे के वियोग में गीत बनाया , बन गया प्रेमियों का सबसे अमर गाना
Image
नौकरशाह और राजनेताओं के गलियारे बन गए थे सेक्स की मंडी,वीडीयो की संख्या से उडे होश
Image
नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को उज्जैन तथा अन्य जिलों से आए जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं और परिचितों ने लालघाटी स्थित वीआईपी विश्रामगृह पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएं दी
Image
पूर्व मंत्री बोले सरकार तो कांग्रेस की ही बनेगी
Image
शहर के प्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ सुरेश समधानी द्वारा छत से कूदकर आत्महत्या किए जाने की कोशिश
Image