प्रदेश में प्राकृतिक गैस सप्लाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाएगा

 


उज्जैन। संचालक खाद्य-नागरिक आपूर्ति श्री अविनाश लवानिया ने कहा है कि आने वाले समय में पर्यावरण संतुलन तथा आर्थिक दृष्टिकोण से ईधन के रूप में प्राकृतिक गैस का उपयोग सबसे किफायती साबित होगा। उन्होंने बताया कि राज्य शासन की मंशा है कि प्रदेश में प्राकृतिक गैस के सप्लाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाए। श्री लवानिया सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स की राज्य-स्तरीय कार्यशाला को गत दिवस संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो डिस्ट्रीब्यूटर प्राकृतिक गैस सप्लाई स्टेशन बनाने में रूचि लेंगे, उन्हें शासन द्वारा पर्याप्त सहयोग प्रदान किया जायेगा।
कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम की कार्य पद्धति, राजस्व विभाग से सेंटर स्थापित करने और पाइप लाइन विस्तार के लिये भूमि आवंटन की प्रक्रिया के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रदेश में प्राकृतिक गैस को वैकल्पिक ऊर्जा स्त्रोत के रूप में लोकप्रिय बनाने के लिए आयोजित कार्यशाला में पेट्रोलियम और गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स, सभी जिलों के खाद्य-नागरिक आपूर्ति अधिकारी और विषय विशेषज्ञ उपस्थित थे।


Popular posts
बेटे के वियोग में गीत बनाया , बन गया प्रेमियों का सबसे अमर गाना
Image
पूर्व मंत्री बोले सरकार तो कांग्रेस की ही बनेगी
Image
नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को उज्जैन तथा अन्य जिलों से आए जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं और परिचितों ने लालघाटी स्थित वीआईपी विश्रामगृह पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएं दी
Image
नौकरशाह और राजनेताओं के गलियारे बन गए थे सेक्स की मंडी,वीडीयो की संख्या से उडे होश
Image
शहर के प्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ सुरेश समधानी द्वारा छत से कूदकर आत्महत्या किए जाने की कोशिश
Image