श्री महाकालेश्वर में शिवरात्रि का उत्सव 9 दिन चलेगा , ऐसा उत्सव विश्व में कहीं और नहीं

महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां जोरो पर शिखरों की रंगाई पुताई से चमकने लगा महाकाल मंदिर
 
 उज्जैन।महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां श्री महाकालेश्‍वर मंदिर में जोरो पर चल रही हैा इन दिनों महाकाल मंदिर परिसर में स्थित मंदिरों एवं शिखरों की रंगाई पुताई से महाकाल मंदिर चमकने लगा है।राजाधिराज भगवान श्री महाकालेश्वर का मन्दिर रंगाई-पुताई का कार्य निरंतर जारी है। मन्दिर का शिखर आदि की रंगाई-पुताई से भगवान महाकाल का मन्दिर अब सुन्दर लगने लगा है। मंदिर परिसर की रंगाई पुताई के कार्य के साथ साथ  शिखरों की रंगाई-पुताई का कार्य भी लगभग पूर्णत: की ओर है। अपर कलेक्‍टर एवं श्री महाकालेश्‍वर मंदिर प्रबंध समिति प्रशासक श्री एस.एस. रावत लगातार मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के संबंध में विविध प्रकार की तैयारियों का जायजा लेकर स्‍वयं मॉनिटरिंग कर रहे है। भगवान महाकाल का मंदिर इन दिनों रंगाई-पुताई से चमकाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शिखरों की रंग की चमक अधिक समय तक बरकरार रहेगी महाशिरात्रि पर्व 21 फरवरी को मनाया जायेगा इसके 9 दिन पूर्व 13 फरवरी से शिवनवरात्रि पर्व प्रारम्‍भ हो जायेगा। शिवरात्रि महापर्व पर दूर दराज से लाखों भक्‍त भगवान महाकाल के देव दर्शन के लिये उज्‍जैन आयेगें।मन्दिर परिसर स्थित कुण्ड के आसपास की सीढ़ियों पर लगी काई को भी हटाया गया है। फाल्गुन कृष्ण पंचमी गुरूवार 13 फरवरी से शिव नवरात्रि उत्सव प्रारम्भ होगा और महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी शुक्रवार 21 फरवरी को मनाया जायेगा। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी शनिवार 22 फरवरी को महाशिवरात्रि के दूसरे दिन सेहरा दर्शन, पारणा दिवस मनाया जायेगा तथा वर्ष में एक बार दोपहर में भगवान महाकाल की भस्म आरती होगी।


      महाशिवरात्रि पर्व श्री महाकालेश्वर मन्दिर में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।इस अवसर पर लाखों भक्त भगवान महाकाल के दर्शन के लिये मन्दिर में आते हैं और भगवान महाकाल का दर्शन करते हैं।महाशिवरात्रि पर्व के लिये मन्दिर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पर्व की सम्पूर्ण व्यवस्था के लिये कलेक्टर एवं मन्दिर प्रशासक निरन्तर जायजा ले रहे हैं।कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि मन्दिर परिसर एवं मन्दिर के आसपास की व्यवस्थाएं बेहतर ढंग सेऔर निरन्तर सुचारू रूप से की जाना सुनिश्चित करें। दर्शनार्थियों की व्यवस्थाओं के लिये सम्बन्धित अधिकारियों के साथ शीघ्र बैठक आयोजित की जायेगी।
 


Popular posts
शहर के प्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ सुरेश समधानी द्वारा छत से कूदकर आत्महत्या किए जाने की कोशिश
Image
ये दुनिया नफरतों की आखरी स्टेज पर है  इलाज इसका मोहब्बत के सिवा कुछ भी नहीं है ,मेले में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ मुशायरा
फिरोती मांगने वाले एक ओर आरोपी का जमानत आवेदन निरस्‍त ,,,,,,,नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी का जमानत आवेदन निरस्त
बेटे के वियोग में गीत बनाया , बन गया प्रेमियों का सबसे अमर गाना
Image
जब चार करोड़ रुपये प्रतिमाह इलाज़ के लिए देकर भी कॉलेज प्रबंधन अपनी काली करतूतों से बाज़ न आया तब जाकर अपनी नाक बचाने के लिए कलेक्टर को कुर्बान करने का मुहूर्त निकाला गया
Image