उज्जैन। नगर निगम आयुक्त श्री ऋषि गर्ग ने वायरलेस सेट पर निगम अमले के साथ रेडियो कांफ्रेंसिंग की। किस वार्ड में, किस क्षेत्र में क्या कार्यवाही चल रही है, कर्मचारियों की उपस्थिति, संसाधनों की उपलब्धता इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की। आयुक्त ने पूछा कोई समस्या तो नहीं, यदि कहीं कोई समस्या उत्पन्न हो तो तत्काल अपने उच्च अधिकारी को अवगत कराया जाए। आपने अधीनस्थ अमले का उत्साह बढ़ाते हुए पूर्ण समर्पण के साथ सेवा करने हेतु प्रेरित किया। आपने कहा आम नागरिकों की सुरक्षा करते हुए खुद की सुरक्षा का भी खयाल रखें।