बिग ब्रेकिंग,,, मालव क्रांति की पहल पर दवाइयों की दुकान पर छापेमारी

उज्जैन। दैनिक मालव क्रांति की पहल पर प्रशासन ने दवा व्यापारियों पर छापेमारी कर प्रकरण दर्ज किए हैं, शहर में मास्क एवं सैनिटाइजर मनमानी कीमतों पर बेचे जा रहे है, इसकी जानकारी दैनिक मालव क्रांति ने जिलाधीश शशांक मिश्र को दी, जिलाधीश ने तत्काल टीम बनाकर छापेमारी की, समाचार लिखे जाने तक खाद्य अधिकारी शैलेश गुप्ता और ड्रग इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह कुशवाह की संयुक्त टीम ने माधव नगर अस्पताल के सामने स्थित उमा मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर मनमानी कीमत पर मास्क बेचे जाने पर प्रकरण दर्ज किया है, उल्लेखनीय है कि लगभग ₹3 में आने वाला मास्क मनमाने दरों पर बेचा जा रहा है, होलसेलर मास्क का बिल भी नहीं दे रहे हैं।                                    यह समाचार जारी किया था मालव क्रांति ने        ।एक और जहां पूरा राष्ट्र कोरोना वायरस से लड़ रहा है और चिकित्सक अपनी जान पर खेलकर कोरोनावायरस से पीड़ित व्यक्ति की सेवा में लगे हैं वहीं दूसरी ओर दवा व्यापारियों ने कोरोना वायरस की आड़ में भारी मुनाफाखोरी करने की योजना को अंजाम दे रखा है ,प्राप्त जानकारी के अनुसार सैनिटाइजर और मास्क को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केंद्र सरकार द्वारा तय कीमत पर ही बेचा जा सकता है ,दो प्लाई का मास्क ₹8 3 प्लाई का  ₹10 और 200ml सैनिटाइजर ₹100 में रिटेल बेचने के निर्देश सरकार ने दिए हैं इसके ठीक विपरीत उज्जैन में मास्क₹25 से लेकर ₹50 तक में तथा सैनिटाइजर 100ml ₹159 में बेचे जा रहे हैं। यह दाम सरकार द्वारा तय कीमत से लगभग 3 गुना है जिलाधीश को चाहिए कि वह तत्काल छापामारी शुरू कर दवा व्यापारी द्वारा की जा रही लूट को बंद करवाएं साथ ही मास्क एवं सैनिटाइजर सरकार द्वारा तय कीमत पर आसानी से उपलब्ध हो ऐसी व्यवस्था करें।