कांग्रेस विधायकों और नेताओं ने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया

भोपाल. मुख्यमंत्री निवास पर 20 मार्च को कमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे एक पत्रकार की कोरोना पॉजिटव रिपोर्ट आने के बाद अधिकांश पूर्व मंत्रियों, कांग्रेस विधायकों और नेताओं ने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। पूर्व मंत्री सचिन यादव ने तो ये जानकारी ट्वीट कर दी।
बताया जाता है कि कमलनाथ की पत्रकार वार्ता के बाद यह पत्रकार वहां मौजूद कांग्रेस के कई विधायकों से मिला। इसके बाद विधानसभा भी गया। यहां सचिव से मुलाकात की। पत्रकार की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री । कमलनाथ सरकार में कृषि मंत्री रहे सचिन यादव ने शनिवार को खुद को क्वारेैंटाइन करने की जानकारी दी।


पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी 7 दिन से भोपाल में अपने निवास पर ही हैं। उन्होंने लोगों से मिलना-जुलना बंद कर दिया। घर पर किसी को आने की इजाजत नहीं है। उन्होंने अपने ऑफिस के लोगों को भी घर से ही काम करने के लिए कहा। सिंह के निजी सचिव ओपी शर्मा ने बताया कि हालत को देखते हुए उन्होंने ये निर्णय लिया है। वे फोन पर पूरे प्रदेश का हाल ले रहे हैं। देश-विदेश में जहां भी प्रदेश के लोग परेशान हैं उनके पास इसकी जानकारी आ रही है। वे जिम्मेदार लोगों को फोन पर उनकी मदद करने को कह रहे हैं। कुछ इसी तरह की सावधानी उनके बेटे कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे जयवर्धन सिंह भी बरत रहे है, इसी तरह पूर्व मंत्री आरिफ अकील ने भी खुद को क्वारैंटाइन कर रखा है।


कांग्रेस की मीडिया प्रभारी शोभा ओझा ने भी खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। ओझा का कहना है कि वे इन दिनों इंदौर में अपने घर पर खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है।


Popular posts
नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को उज्जैन तथा अन्य जिलों से आए जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं और परिचितों ने लालघाटी स्थित वीआईपी विश्रामगृह पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएं दी
Image
एमबीबीएस या एमडी में चाहते हैं दाखिला तो अपग्रैड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, वानुअतु में करें आवेदन
Image
पूर्व मंत्री बोले सरकार तो कांग्रेस की ही बनेगी
Image
मॉर्निंग वॉक ग्रुप के सदस्यों ने निकाली तिरंगा रैली “भारत माता की जय” और “वन्दे मातरम्” के नारों से गुंज उठा विक्रम विश्वविद्यालय परिसर
Image
मां चामुंडा का आशीर्वाद लेकर पद ग्रहण किया निगम आयुक्त ने
Image