राज्य के बाहर एवं प्रदेश के अन्य जिलों से आने वाले नागरिकों को गंतव्य तक पहुंचाने एवं अन्य व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई

 


उज्जैन कलेक्टर शशांक मिश्र ने राज्य शासन के निर्देश पर राज्यों के बाहर  एवं प्रदेश के अन्य जिलों से अपने गंतव्य स्थान जाने के लिए निकले नागरिक अथवा नागरिकों के समूह को गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए ,उनके लिए भोजन पैकेट की व्यवस्था करने , वाहनों का अधिग्रहण करने के लिए  तथा वाहनों को अनुमति पत्र प्रदान करने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है।


      कलेक्टर ने इस कार्य के लिए उज्जैन विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुजान सिंह रावत (9098797967 ) ,  अनु विभागीय दंडाधिकारी नगर  श्री  आरएम त्रिपाठी
(77 478 09092)  ,अनुविभागीय दंडाधिकारी ग्रामीण   श्री   जगदीश मेहरा (98264 98898)  , क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सुश्री रीना कराडे   (7223023377) , विकास प्राधिकरण के  कार्यपालन  यंत्री  श्री केसी पाटीदार  (98265 79595)  ,जल संसाधन विभाग के कार्यपालन  यंत्री  श्री टी  के  परमार  ( 95752 05244 )एवं जिले  के अन्य स्थानों  के   अनुविभागीय दंडाधिकारी को इस कार्य में लगाया है।