दो-तीन दिन की राहत के बाद उज्जैन में फिर मिले कोरोना के मरीज, एक महिला की संदिग्ध मौत

उज्जैन।धार से उज्जैन आए 11 साल के जिस लड़के मे कोरोना के लक्षण  मिले थे उसी का 7 वर्षीय रिश्तेदार  भी कोरोना पैसे क्यों निकला है, रामप्रसाद भार्गव मार्ग निवासी एक महिला भी पॉजिटिव निकली है इस तरह उज्जैन में अब कोरोना के पॉजिटिव मरीज बढ़कर 18 हो गए हैं इनमें से 5 की मौत हो चुकी है जबकि 3 जंग जीतकर वापस अपने घर आ चुके हैं                                              कोरोना का कहर जारी है।                      इंदौर में दो मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही इंदौर में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। वहीं रविवार सुबह उज्जैन में दो पॉजिटिव मरीज मिले हैं, इसके साथ ही यहां अब तक कोरोना के कुल 18 मामले सामने आ चुके हैं। सबसे ज्यादा इंदौर में 298 मरीज और भोपाल में 133 मरीज मिले हैं। इंदौर में शनिवार को कोरोना के 49 केस सामने आए, जो एक दिन में सामने आए केस में सबसे ज्यादा हैं।


उज्जैन में दो नए मरीज मिलने के बाद कुल 18 पॉजिटिव मरीज।


रविवार को दो और पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सात साल के एक बच्चे और 65 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब तक कुल 18 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से पांच की मौत हो चुकी है, वहीं चार ठीक भी हुए हैं। 7 साल का बच्चा कोट मोहल्ला निवासी 11 साल के संक्रमित बालक का रिश्तेदार ही है। 65 साल की महिला रामप्रसाद भार्गव मार्ग निवासी है। इसके परिवार में कोई संक्रमित नहीं है। हालांकि कोट मोहल्ला और रामप्रसाद भार्गव मार्ग दोनों कंटेनमेंट एरिया हैं।                      महिला की मौत                                         श्री कृष्ण कालोनी निवासी राकेश मिश्रा की पत्नी की माधवनगर अस्पताल में आज सुबह मौत हो गई है मृतका को 3-4 दिन पूर्व अस्थमा की शिकायत के चलते भर्ती किया गया था अब रिपोर्ट का इंतजार है, स्वास्थ्य विभाग मेंं ही काम करने वाल पति ने बदइंतजामी के आरोप लगाए है।