देवास/ शहर मे कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु किये गये लॉक डाउन (कर्फ्यू) के दौरान गरीब व झुग्गीवासियो को भोजन की व्यवस्था हेतु शहर की सामाजिक संस्थाओ द्वारा इस मानव सेवा के कार्यो मे हिस्सा लिया जा रहा है। जिसमे भोजन के पेकेट बनाकर नगर निगम को प्रदाय किये जा रहे है। जिसका वितरण नगर निगम की टीम द्वारा प्रतिदिन सुबह शाम दोनो समय किया जा रहा है। शहर की सामजिक संस्था आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिती द्वारा 910, कृषि उपज मंडी द्वारा 600, शिव शक्ति सेवा मंडल द्वारा 50, गायत्री शक्तिपीठ द्वारा 100, व्ही.ई. आयसर कमर्शियल प्रा.लि. द्वारा 500, हेल्पींग हेण्ड द्वारा 55 भोजन के पेकेट नगर निगम को प्रदाय किये गये। जिसका वितरण नूतन स्कुल के पीछे, पाचुनकर कालोनी, रामरहीम नगर, सुतार बाखल, भगतसिह मार्ग, स्टेशन रोड, गजरा गियर्स चैराहा, अम्बेडकर नगर, गौड बस्ती, कंजर मोहल्ला, माताजी टेकरी, विश्रामबाग, राधागंज, संत विनोबा नगर, मुखर्जी नगर, कालका मंदिर, बिलावली सम्पूर्ण, राम नगर एक्सटेंशन, संजय नगर, बिंजाना भट्टा, नट मोहल्ला, पटेल नगर, सज्जनसिह कालोनी, राजीव गॉधी नगर, गणेशपुरी, बालगढ, न्यू देवास, खारी बावडी मुक्ति मार्ग, शांतिपुरा, भवनी सागर, नाहर दरवाजा, मल्हार आडी पट्टी, बंगाली कालोनी, लेबर कालोनी, बालगढ मॉडल स्कुल के पिछे, अम्बे नगर, अयोध्या बस्ती, अमोना, पुष्पकुंज कालोनी, उज्जैन रोड ब्रीज के नीचे, शंकरगढ, चुना खदान, अनवटपुरा, प्रताप नगर, महॉकाल कालोनी, गंगा नगर, फरूख नगर, कुबेर नगर, उपाध्याय नगर, ओम सांई विहार, संजय नगर, गोमती नगर, विकास नगर, अलकापुरी, गीता भवन, नई आबादी, बिहारीगंज, मेंढकी रोड, चाणक्यपुरी, विश्वकर्मा नगर, निमाड नगर, सिद्धार्थ नगर, हिना पैलेस ईटावा, बावडिया, मोती बंगला मजदूर चौराहा, रैन बसेरो मे गरीब व झुग्गी बस्ती के रहवासियो को निगम की टीम द्वारा किया गया। इसी कडी मे जिला अभिभाषक परिवार द्वारा जिसमे ए. डी. जे. मान. नवीन शर्मा, सी. जे. एम. मान. अवधेश श्रीवास्तव, डी. आर. मान. हेमराज सरोडिया, अभिभाषकगण प्रकाश शर्मा, शिरिश दुबे, रामप्रसाद सुर्यवंशी, दीपक नाईक आदि के द्वारा भोजन पेकेट नगर निगम से समन्वय स्थापित कर पाडा मैदान मे 100 पेकेट, रेवाबाग मे 100 पेकेट, बावडिया मे 100 पेकेट बालगढ रोड बस्ती मे 25 पकेट तथा एपेक्स हास्पिटल, दुर्गा नगर झुग्गी बस्ती, शारदा मात मंदिर बस्ती के जरूरतमंद लोगो मे 300 भोजन के पेकेट वितरति किये गये।
गरीब व झुग्गीवासियो को भोजन की व्यवस्था हेतु शहर की सामाजिक संस्थाओ द्वारा इस मानव सेवा के कार्यो मे हिस्सा लिया जा रहा है