मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा कोरोना वायरस से सम्बन्धित हैल्थ बुलेटिन जारी किया गया
उज्जैन। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने 3अप्रैल को कोरोना वायरस से सम्बन्धित मरीजों के सम्बन्ध में हैल्थ बुलेटिन जारी किया है, जो इस प्रकार है :-102 संदिग्धों की जांच के लिए सैंपल भेजे गए।
इसी प्रकार लेब रिपोर्ट की जानकारी इस प्रकार है: नेगेटिव आये सेम्पल की संख्या 77है। आज पाजिटिव आये सेम्पल की संख्या 1 है। आज तक मृतक राबियाबी के परिवार के 5 सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसमें से एक की मौत हो गई है शेष का इलाज चल रहा है,आज दिनांक तक कोरोना से मृत मरीजों की संख्या दो है। आज जो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है , वह मृतक राबिया बी के पति हाजी कुतुबुद्दीन की है।