उज्जैन। आज के हेल्थ बुलेटिन ने एक बार फिर चौका दिया है, बुलेटिन के मुताबिक उज्जैन में 19 और महिदपुर में 2 पॉजिटिव आए हैं जबकि इन 19 में से 6 नए क्षेत्र के हैं यह क्षेत्र महाश्वेता नगर, विक्रमादित्य होटल, रामी नगर ,नालंदा स्कूल के सामने, निजातपुरा, भुनेश्वर कॉलोनी और अहमदनगर आगर रोड उज्जैन है। रिपोर्ट के मुताबिक महाश्वेता नगर में रहने वाले उज्जैन के जिला अस्पताल के आर एम ओ जिनकी उम्र 64 वर्ष बताई गई है वह भी पॉजिटिव निकले, जिला चिकित्सालय के RMO के पॉजिटिव निकलने से जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया है, क्योंकि सूत्रों के अनुसार आर एम ओ के संपर्क में जिला चिकित्सालय का स्टाफ हमेशा ही रहता है।
इधर 32 वीं बटालियन का एक जवान भी कोरोना की चपेट में आ गया है जो विक्रमादित्य होटल मैं रुका था और ऑन ड्यूटी था। इसके अतिरिक्त ढोली गली से 25 वर्षीय और 17 वर्षीय युवक पांदरीबा से 62 वर्षीय बुजुर्ग, मालीपुरा से 30 वर्षीय महिला, आर्य समाज मार्ग से 39,19 और 60 वर्षीय महिला रामी नगर से चोपन वर्षीय महिला, निजातपुरा से 53 वर्षीय महिला, कलाल सेरी से 75 वर्षीय पुरुष और 73 वर्षीय महिला, रानी लक्ष्मीबाई मार्ग से 44 और 25 वर्षीय पुरुष, बेगम बाग से17साल का युवक, भुवनेश्वर कॉलोनी से 33 वर्षीय युवक, अहमदनगर आगर रोड से 40 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है।