आरडी गार्डी कॉलेज का कॉविड 19 वार्ड का इंचार्ज डॉ. पॉजिटिव आया, आज सिर्फ 301 जांच में 11 पॉजिटिव, पुष्पा मिशन अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत

उज्जैन ।कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि होने से अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कर 228 हो गई है ,आज सिर्फ 301 जांच रिपोर्ट में 11 पॉजिटिव आए हैं पॉजिटिव आने वालों में आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के रेस्पिरेट्री विभाग के इंचार्ज और कॉविड 19 के मरीजों का उपचार करने वाले 30 वर्षीय डॉक्टर के अलावा मंछा


मन कॉलोनी में रहने वाले इंजीनियर और 32 वीं बटालियन का पुलिसकर्मी शामिल है। शहर के अति व्यस्त क्षेत्र पटनी बाजार में भी 20 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई , हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक मरने वालों की संख्या 75 से बढ़कर 76 हो गई है बताया जाता है कि पुष्पा मिशन अस्पताल में भर्ती नलेश्री गांव तराना की 65 वर्षीय महिला कल पॉजिटिव आई थी जिसे तबीयत ज्यादा खराब होने पर देवास के अमलतास अस्पताल में भर्ती हेतु ले जाया जा रहा था, रास्ते में तबीयत खराब होने से उसे वापस पुष्पा मिशन अस्पताल लाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई।



Popular posts
पूर्व मंत्री बोले सरकार तो कांग्रेस की ही बनेगी
Image
नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को उज्जैन तथा अन्य जिलों से आए जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं और परिचितों ने लालघाटी स्थित वीआईपी विश्रामगृह पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएं दी
Image
बेटे के वियोग में गीत बनाया , बन गया प्रेमियों का सबसे अमर गाना
Image
मॉर्निंग वॉक ग्रुप के सदस्यों ने निकाली तिरंगा रैली “भारत माता की जय” और “वन्दे मातरम्” के नारों से गुंज उठा विक्रम विश्वविद्यालय परिसर
Image
मां चामुंडा का आशीर्वाद लेकर पद ग्रहण किया निगम आयुक्त ने
Image