उज्जैन ।आज फिर 61 पॉजिटिव आने के बाद शहर में आम चर्चा है कि यह संख्या कब कम होगी। आज पॉजिटिव आने वालों में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी ,शासकीय सेवक, 10 से अधिक व्यापारी, मीडिया कर्मी ,हेल्थ वर्कर और स्टूडेंट शामिल है। आज पॉजिटिव आने वाले शासकीय सेवक में कमल कॉलोनी में रहने वाले 50 वर्षीय, पुरुष ज्योति नगर के 51 वर्षीय पुरुष ,सिंधी कॉलोनी के 37 वर्षीय पुरुष, बैकुंठ धाम के 36 वर्षीय पुरुष, ऋषि नगर के 44 वर्षीय पुरुष ,भक्त नगर के 64 वर्षीय पुरुष ,बाल्मीकि गली महिदपुर के 56 वर्षीय पुरुष और तराना के 31 वर्षीय युवक सभी शासकीय सेवा में है। पुलिस लाइन में रहने वाले अनेक पुलिसकर्मी भी संक्रमित हुए हैं इनमें 22 वर्षीय 29 वर्षीय 24 वर्षीय 30 वर्षीय और 27 वर्षीय युवक शामिल है यह सभी पुलिसकर्मी है। कार्तिक चौक में रहने वाला 40 वर्षीय हेल्थ वर्कर भी पॉजिटिव आया है। 2 मीडिया कर्मी एक हीरामिल चाल निवासी 40 वर्षीय और दूसरा कुशलपुरा निवासी 43 वर्षीय पुरुष पत्रकार है। इनके अतिरिक्त शेयर मार्केट में काम करने वाले सती मार्ग निवासी 41 वर्षीय पुरुष ,गैस एजेंसी संचालक तेलीवाड़ा पर रहने वाले 52 वर्षीय पुरुष ,मारुति शोरूम पर कार्यरत 32 वर्षीय पुरुष के अलावा खाचरोद का ज्वेलर्स और नागदा का चाय व्यापारी भी चपेट में आया है। आज पॉजिटिव पाने वालों में छह पुलिसकर्मी ,एक हेल्थ वर्कर, 2 मीडिया कर्मी ,8 शासकीय सेवक और 10 से अधिक व्यापारी शामिल है इनके अतिरिक्त स्टूडेंट बैंक कर्मी भी पॉजिटिव आए हैं। मरने वालों की संख्या भी अब बढ़कर 89 हो गई है हेल्थ बुलेटिन में आज उज्जैन में रहने वाले और 17 सितंबर से शहर के संजीवनी अस्पताल में इलाज करवाने वाले 89 वर्ष के बुजुर्ग को शामिल किया गया है.
2 मीडिया कर्मी,6 पुलिसकर्मी ,8 शासकीय सेवक 10 से अधिक व्यापारी के अलावा जेल का कैदी पॉजिटिव आया, एक की मौत