हमारे हनुमान,,,,, पहुंचा कोरोना,महिला पटवारी सहित 7 शासकीय सेवक पॉजिटिव,आज पॉजिटिव आने वालों में अधिकांश युवा

उज्जैन। आज फिर 37 पॉजिटिव में से अधिकांश युवा वर्ग से है। पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे रहने वाली 30 वर्षीय युवती, जेल वार्ड रूम का 30 वर्षीय पुरुष, पंचमपुरा का 35 वर्षीय पुरुष, संतराम सिंधी कॉलोनी की 35 वर्षीय युवती, गोवर्धन धाम नगर में रहने वाली 34 वर्षीय युवती ,वल्लभनगर का 18 वर्ष का युवक, अंजूश्री का 28 वर्षीय युवती, ध्रुव कॉलोनी का 36 वर्षीय युवक, पुलिस लाइन का 26 वर्षीय युवक, महेश बिहार का 27 वर्षीय युवक, रतन एवेन्यू का 34 वर्षीय युवक, शांतम ध्यान केंद्र का 22 वर्षीय युवक, बड़नगर के का 17 वर्षीय युवक, महिदपुर का 17 वर्षीय युवक, नागदा का 26 वर्षीय युवक और नागदा में ही रहने वाला 29 वर्षीय युवक सभी युवा वर्ग से है अब धीरे-धीरे कोरोना अपनी चपेट में युवा वर्ग को ले रहा है जोकि चिंताजनक है। आज पॉजिटिव आने वालों में 7 शासकीय कर्मचारी अधिकारी के अलावा दो पुलिसकर्मी, ग्रेसिम उद्योग में कार्यरत एक कर्मचारी, एक महिला पटवारी शामिल है। शासकीय सेवा में कार्यरत बसंत बिहार 51 वर्षीय पुरुष, पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे 30 वर्षीय महिला राजस्व कॉलोनी 59 वर्षीय महिला, बागपुरा 52 वर्षीय पुरुष, तिरुपति रेसिडेंसी 57 वर्षीय महिला, गोवर्धन धाम नगर 34 वर्षीय महिला पटवारी ,और नामदारपुरा का 48 वर्षीय पुरुष शासकीय सेवा में है। हरनावदा का प्राइवेट जॉब करने वाला और दशहरे मैदान में रहने वाला 40 वर्षीय पुरुष प्राइवेट जॉब करता है ।इंदिरा नगर में रहने वाला 59 वर्षीय पुरुष और जेल वार्ड का 30 वर्षीय पुरुष पुलिस विभाग में कार्यरत है ।वल्लभनगर का 18 वर्ष का युवक हेल्थ वर्कर है। आज आज पॉजिटिवआने वालों में शांतम ध्यान केंद्र का 22 वर्षीय युवक भी शामिल है, हमारे हनुमान नाम से प्रसिद्ध इस ध्यान केंद्र में कार्यरत सभी कर्मचारियों का कॉविड 19 टेस्ट करवाया गया था ,जिसमें से एक कर्मचारी जो वहां टाइपिंग का काम देखता है पॉजिटिव आया है                           दुग्ध संघ सांची प्लांट में डेढ़ दर्जन पॉजिटिव होने से हड़कंप


 


उज्जैन दुग्ध संघ में कुछ कर्मचारियों के पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया पिछले दिनों एक कर्मचारी की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे घर भेजा गया लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद उज्जैन दुग्ध संघ प्रशासन ने सभी के कोविड-19 अनिवार्य कर दिया जिससे वहां के कई लोग इधर-उधर हो गए। बाद में टेस्ट की अनिवार्यता को देखते हुए करीब 100 लोगों के टेस्ट कराए गए जिसमें से कुछ पॉजिटिव पाए गए। पता चला है कि यह खबर उज्जैन दुग्ध संघ प्रशासन ने इसलिए दबा दी क्योंकि संक्रमण की खबर से यहां के दूध प्रोडक्ट की खपत पर विपरीत असर ना पड़े। प्लांट के सीईओ बीके साहू का कहना है कि हमारे यहां चार लोग पॉजिटिव आए हैं जिन्हें क्वॉरेंटाइन कर दिया गया।