कंप्यूटर बाबा गिरफ्तार ,,,,सेंट्रल जेल भेजा,,,,,,,, मिर्ची यज्ञ और लोकतंत्र बचाओ यात्रा का प्रसाद मिला बाबा को

इंदौर /जिला प्रशासन ने प्रीवेंटिव डिटेंशन के तहत कंप्यूटर बाबा को सेंट्रल जेल भेज दिया है इसके अतिरिक्त उनके खिलाफ कुछ और मामले भी दर्ज करने जा रही है कंप्यूटर बाबा के खिलाफ आयकर विभाग भी बड़ी कार्रवाई कर सकता है मौजूदा भाजपा सरकार के खिलाफ लोकतंत्र बचाओ यात्रा और पूर्व में दिग्विजय सिंह के लिए मिर्ची यज्ञ करने के बाद कंप्यूटर बाबा पर शिकंजा किसने की तैयारियां शुरू की जा चुकी थी जिसे अंजाम आज दिया गया।आज सुबह करीब 8 बजे से कंप्यूटर बाबा के गोमटगिरी स्थित आश्रम में अवैध निर्माण तोड़ने की कारवाई इन्दौर जिला प्रशासन और नगर निगम टीम द्वारा की शूरू गई। यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कई पक्के निर्माण ध्वस्त कर दिए गए हैं।कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में एडीम अजयदेव शर्मा और एसडीम तथा पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद है।


उल्लेखनीय है कि 46 एकड़ गौशाला की जमीन पर कब्जा था,2 महीने पहले दिया था नोटिस वही 2 अन्य जगहों पर भी कब्जा किये जाने की जानकारी जिला प्रशासन को मिली है। जिला प्रशासन ने आज जिस ज़मीन पर अतिक्रमण हटाया है उसका कीमत करीब 80 करोड़ है। सम्पूर्ण क्षेत्र का रक़बा 40 एकड़ से भी अधिक है। यहाँ अब एक अच्छी गौशाला का निर्माण होगा। साथ ही यहाँ धार्मिक स्थल का विकास भी होगा। जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में विधिवत कार्य योजना बनायी जाएगी और इसे एक धार्मिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।


जिला प्रशासन को कंप्यूटर बाबा के सम्बंध में निरंतर शिकायतें मिल रही थी प्रशासन को यह भी शिकायत मिली है कि एयरपोर्ट क्षेत्र में अनेक विवादित भूमियों पर क़ब्ज़ा किया जा रहा है। साथ ही सुपर कॉरिडोर में वन क्षेत्र में भी अवैध क़ब्ज़ा किए जाने के शिकायत मिली है। प्रशासन को कंप्यूटर बाबा के अनेक बैंक एकाउंट की शिकायत भी मिली है जिसमें बताया गया है कि इन खातों में असामान्य रूप से राशियां जमा की गई है इसकी जाँच भी की जा रही है और जाँच उपरांत आयकर विभाग को भी इसमें शामिल किया जाएगा, प्रशासन द्वारा अवैध रूप से विभिन्न स्थानों पर क़ब्ज़ायी गई ज़मीन की जाँच आरंभ कर दी गई है। हाल ही मे विधानसभा उपचुनाव में कंप्यूटर बाबा प्रदेश की सभी 28 विधानसभाओं में लोकतंत्र बचाने की यात्रा लेकर निकले थे।


र्विदित है कि नामदेव दास त्यागी उर्फ कंप्यूटर बाबा को प्रदेश के तत्कालीन भाजपा सरकार ने राज्यमंत्री का दर्जा दिया था तथा अब इसी सरकार के शासन में इंदौर प्रशासन द्वारा आज बड़ी कार्रवाई की गई, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। कुल मिलाकर कंप्यूटर बाबा के द्वारा जिस प्रकार से भाजपा सरकार द्वारा दिए गए राज्य मंत्री के दर्जे को ठुकराने के बाद भाजपा सरकार के विरुद्ध प्रदेश में आंदोलन खड़े किए जा रहे थे उससे ही स्पष्ट हो चुका था कि आने वाले समय में कंप्यूटर बाबा पर जवाबी कार्रवाई होगी