शारजाह,,,और देहरादून से आया कोरोना,,, होटल का मैनेजर और स्कूल टीचर भी पॉजिटिव,,, चरक की महिला डॉक्टर भी संक्रमित हुई

 



शासकीय कर्मियों सहित आज 9 पॉजिटिव


उज्जैन ।शहर में पॉजिटिव आने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है आज पॉजिटिव आने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है इसमें 16 साल की एक बालिका भी शामिल है। शहर में 8 दिसंबर को एक व्यक्ति पॉजिटिव आया था। आज पॉजिटिव आने वालों में 4 शासकीय कर्मचारी है जबकि 16 वर्षीय एक स्टूडेंट पॉजिटिव आई है, यह खारा कुआं में रहती है। पॉजिटिव आने वाले अन्य में कंट्रोल रूम के सामने रहने वाली 58 वर्षीय महिला शासकीय कर्मचारी ,विवेकानंद नगर में रहने वाले 53 वर्षीय पुरुष शासकीय कर्मचारी, आदिनाथ कॉलोनी में रहने वाले 37 वर्षीय पुरुष शासकीय कर्मचारी और तिवारी कॉलोनी में रहने वाले 68 वर्षीय पुरुष शासकीय कर्मचारी है। इसके अलावा पॉजिटिव आने वालों में बादशाहनगर में रहने वाला 25 वर्षीय युवा, महाकाल रोड पर रहने वाली 27 वर्षीय युवती, अलख धाम नगर में रहने वाली 50 वर्षीय महिला शामिल है। पॉजिटिव आने वालों की संख्या अब बढ़कर 49 हो गई है अलखधाम नगर में रहने वाली 50 वर्षीय महिला जो आज पॉजिटिव आई है इसी परिवार का 25 वर्षीय युवक कल पॉजिटिव आया था। पॉजिटिव आने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि होना शुभ संकेत नहीं है। शहर में धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में भीड़ को देखा जा सकता है। श्री महाकालेश्वर मंदिर के अलावा काल भैरव मंदिर में भी हजारों की संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, इनमें से अधिकांश कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं।


पॉजिटिव आने वालों का एक्स रे


48 वर्षीय युवा इंजीनियर जो लक्ष्मी नगर में रहता है पॉजिटिव आया है यह मैकेनिक इंजीनियर है और वर्तमान में नोएडा की एक कंपनी में कार्यरत है। यह इंजीनियर देहरादून एक्सप्रेस से 2 दिन पहले उज्जैन आया था संभवत ट्रेन में यह पॉजिटिव हुआ।


डगर वाली मल्टी में रहने वाला 52 वर्षीय जो व्यक्ति पॉजिटिव आया है उसका ग्लास वर्क का कार्य है है और 31 दिसंबर को शारजाह से मुंबई और मुंबई से 1 जनवरी को उज्जैन आया था



चरक अस्पताल में कार्यरत 58 साल की महिला डॉक्टर जो कंट्रोल रूम के सामने रहती है पॉजिटिव आई है


विवेकानंद नगर में रहने वाले 53 वर्षीय व्यक्ति बड़नगर के स्कूल में टीचर है।


आदिनाथ कॉलोनी में रहने वाला 37 वर्षीय युवा इंदौर रोड स्थित एक प्रसिद्ध होटल के मैनेजमेंट का कार्य देखता है यह भी पॉजिटिव आया है।



ऐसे बढ़ रहे हैं दिन-ब-दिन पॉजिटिव मरीज


8 दिसंबर 1

 15 दिसंबर 2

 16 दिसंबर 2

 21 दिसंबर 1

 22 दिसंबर 2

 23 दिसंबर 2

 24 दिसंबर 5

 25 दिसंबर 5 

26 दिसंबर 2

28 दिसंबर2 

29 दिसंबर 1

 31 दिसंबर 6

 1 जनवरी 1

 2 जनवरी 8

3 जनवरी 9


8 दिसंबर से लगाकर 3 जनवरी तक 49

Popular posts
शहर के प्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ सुरेश समधानी द्वारा छत से कूदकर आत्महत्या किए जाने की कोशिश
Image
ये दुनिया नफरतों की आखरी स्टेज पर है  इलाज इसका मोहब्बत के सिवा कुछ भी नहीं है ,मेले में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ मुशायरा
जब चार करोड़ रुपये प्रतिमाह इलाज़ के लिए देकर भी कॉलेज प्रबंधन अपनी काली करतूतों से बाज़ न आया तब जाकर अपनी नाक बचाने के लिए कलेक्टर को कुर्बान करने का मुहूर्त निकाला गया
Image
फिरोती मांगने वाले एक ओर आरोपी का जमानत आवेदन निरस्‍त ,,,,,,,नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी का जमानत आवेदन निरस्त
बेटे के वियोग में गीत बनाया , बन गया प्रेमियों का सबसे अमर गाना
Image