उज्जैन । श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शनार्थियों के सुखद दर्शन सुविधा व अधिक समय तक दर्शन हो इस हेतु कार्तिकेय मंडपम की लाईन में जिकजेक की व्यवस्था की गई है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक श्री एस.एस.रावत के मार्गदर्शन में मंदिर की सुरक्षा अधिकारी सुश्री रूबी यादव द्वारा यह व्यवस्था की गयी है। सुश्री यादव ने बताया कि, पहले दर्शनार्थी कार्तिकेय मंडपम की एक ही लाईन से नीचे गणेश मंडपम में पहुंच जाते थे। अब दर्शनार्थी सीधे एक लार्इन से न जाकर जिकजेक से होकर दर्शन करते हुए नीचे गणपति मंडपम में जायेंगे। जिससे दर्शनार्थी को अधिक समय तक श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हो सकेंगे साथ ही भीड़ होने पर मंदिर प्रांगण में अधिक संख्या में श्रद्धालुओं को प्रवेश मिल सकेगा तथा वर्षा, गर्मी में धूप से भी बचा जा सकेगा।
फिर बदल दी दर्शन व्यवस्था,अब होंगे सुखद दर्शन