अमोना में पाईप लाईन बिछाने के लिए खोद दिए गड्डे, अच्छी सड़के हुई कीचड़मय, लोग त्रस्त
 

देवास। अमोना में नर्मदा की नई पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू किया गया था, जिसमे निगम ठेकेदार की लापरवाही के चलते रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। नेशनल यूनिटी ग्रुप के अनिलसिंह ठाकुर ने बताया कि पाईप लाईन बिछाने के चक्कर में कई गलीयो में गड्डे खोदने के पश्चात मिट्टी डालकर पक्के सीमेंट  क्रांकिट रोड़ को खराब कर दिया। जिसके कारण गंदगी, कीचड़ में रहवासियो को पैदल चलने में भी परेशानी हो रही है। शुक्रवार को सुबह मशीन द्वारा गड्डे खोदते समय पानी की सप्लाई का पाइप फूटने के कारण हजारो गेलन पानी बह गया, जिससे पूरा मार्ग कीचड़ में तब्दील हो गया और लोगो के घर में पानी घूस गया। उक्त मार्ग पर मकान बनाने का सामान पर भी बीच रोड़ पर डाल कर रास्ता बंद कर दिया गया। जिसके कारण आने जाने में परेशानी के साथ विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। श्री ठाकुर ने बताया कि नगर निगम में 45 वार्डों में कुछ भी विकास कार्य नही हुआ। सीवरेज लाइन के चलते शहर  का विकास अवरुद्ध हो गया और बचा समय महापौर,  निगम अध्यक्ष की नूरा कुश्ती व कुछ समय निगम आयुक्त एवं  पाषदो के विवाद  में निकल गया। अब 5 साल पूरे होने वाले  है तो आने वाले नगर निगम चुनाव को देखते हुए सभी पाषदो को मतदाताओं की फिक्र सताने लगी है। ताबड़तोड़ विकास कार्यों के लिए भूख हड़ताल, नाटक, नोटकी चालू हो गई। वहीं निगम में भुगतान होने के कारण कई ठेकेदारों ने काम करना बंद कर दिया है। अमोना में पाईन लाईन का ठेका भी पार्षद पति व पुत्र ने ले रखा है जो कि कछुए की चाल जैसा चल रहा है, जिससे स्थानीय  लोगो को कई समस्याएं उत्पन्न हो रही है। श्री ठाकुर ने मांग की है कि शीघ्र पाईप लाईन का कार्य पूर्ण कर स्थानीय लोगो को कीचड़ व गंदे पानी की समस्या से निजात दिलाई जाए।