देवास में प्याज के रूपए लेन देन के विवाद पर पथराव और हवाई फायर
 

देवास। शुक्रवारिया हाट में सुतार बाखल में प्याज के बकाया रूपए को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान पत्थराव हुआ और मारपीट की गई। वहीं दुकान में भी तोडफ़ोड हुई। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मारपीट के दौरान 4 लोग घायल हो गए। वहीं सब्जी खरीदने के लिए आया एक ग्राहक भी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार  सुतारबाखल में प्याज के बकाया रूपए को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है शादी के दौरान गजधर परिवार ने प्याज कम पडऩे के दौरान खरीदा था। जिसके रूपए देने बाकि थे। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान पत्थराव और डंडे भी चले। बताया जा रहा है विवाद के दौरान हवाई फायर भी हुआ था। गनीमत रही की किसी को गोली नहीं लगी। विवाद के दौरान घर में घुसकर मारपीट की गई। वहीं दुकान में तोडफोड भी की गई। इस दौरान जुनेद, अयाज, अमन और जिशान के साथ सब्जी खरदीने आए धनसिंह ठाकुर निवासी त्रिलोकनगर घायल हुए। कोतवाली पुलिस ने जुनेद पिता जुबेर गजधर निवासी सुतारबाखल की रिपोर्ट पर अयाज सरदार पिता अब्दुल अजीज, सोहेल सरदार पिता अयाज सरदार, सोहेल सरदार पिता अयाज सरदार, फिरोज पिता अब्दुल अजीज, लाला सरदार पिता अजीत के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में धारा 452,147,148,149,323,294,506 में प्रकरण दर्ज किया। वहीं जिशान पिता जावेद गजधर निवासी शेख क्लब चौराहा की रिपोर्ट पर अयाज सरदार पिता अब्दुल अजीज, सोहेल पिता अयाज सरदार और साहिल पिता अयाज सरदार के खिलाफ दुकान में तोडफ़ोड़ करने का मामला दर्ज किया है।