हम बताते हैं आपको कहां बनती है फांसी के फंदे की रस्सी

नई दिल्ली। देशभर में हजारों की संख्या लोगो फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेते हैं, आसानी से घरों में या किसी होटल में छत के पंखे से साधारण सा कपड़ा लटका कर फांसी लगा ली जाती है ,अधिकांश मामलों इसी साधारण से कपड़े से बनाई गई फांसी से मौत हो जाती है, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि विधिवत फांसी पर लटकाए जाने वाला फांसी का फंदा आसानी से नहीं बनाया जा सकता है, देश में फांसी के फंदे को बनाने की फैक्ट्री सिर्फ बिहार के बक्सर जेल में उपलब्ध है, यह फैक्ट्री सन 18 44 में अंग्रेज शासकों ने बक्सर जेल में स्थापित की थी, देश की यह इकलौती जेल है जहां फांसी का फंदा बनाया जाता है ,यहां बनने वाले फांसी के फंदे में 7200 धागे होते हैं इस फंदे का बजन 3 किलो 950 ग्राम होता है और यह 60 फीट लंबा होता है ,184 किलोग्राम वजन तक वजन उठाने की इस फंदे में क्षमता होती है, बक्सर जेल में तैयार किए जाने वाला फांसी का फंदा ₹1725 में मैं बक्सर जेल द्वारा सप्लाई किया जाता है, सूत्रों के मुताबिक बक्सर जेल को 10 फासी के फंदे तैयार करने के लिए ऑर्डर दिया गया है, संभवत निर्भया रेप कांड के चार आरोपियों को फांसी दिए जाने के लिए यह फंदे तैयार करवाए जा रहे हैं।