खंगार क्षत्रिय समाज उज्जैन साधारण सभा संपन्न हुई
 

 

 उज्जैन l खंगार क्षत्रिय समाज की वार्षिक साधारण सभा दशहरा मैदान  माता मंदिर प्रांगण  में संपन्न हुई। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें प्रमुख  रूप से धर्मशाला निर्माण को लेकर वरिष्ठ जनों ने अपनी अपनी  बातें रखी और समाज द्वारा इन बातों पर विचार किया गया बैठक में श्री लक्ष्मण सिंह साहनी संरक्षक श्री अभय सिंह तीरवार संरक्षक,श्री सी आर पवार समाज अध्यक्ष श्री नारायण सिंह वर्मा ,श्री तुलसीराम राय, श्री परमानंद सिंह ठाकुर ,श्री अजय  नीमा ,श्रीमती लीला सेंगर ,श्री तेजपाल सिंह परिहार ,श्री चंद्रभान सिंह राय,श्री रामस्वरूप रघुवंशी, श्री ओ पी परिहार,श्री नन्नू सिंह परिहार ,श्री जय सिंह परिहार ,श्री वी के सिंह, श्री मन्नू सिंह परिहार ,श्री  विश्व नाथ सिंह चौहान ,श्री मनोज ठाकुर ,सहित  समाज गण उपस्थित  रहे, इस अवसर पर श्री अभय सिंह तिरवार,वरिष्ठ पत्रकार द्वारा वर्ष 2021 के पूर्व समाज की धर्मशाला निर्माण का कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य लेकर चलने का समाज  को सुझाव दीया।