शीतल सचिन जैन के निर्देशन में डाँस कार्यकम सम्पन्न


उज्जैन। नगर निगम द्वारा आयोजित कार्तिक मेले में शीतल, सचिन जैन के निर्देशन में मुक्ता इवेंट्स की प्रस्तुति पर आराध्या जैन ने विशेष गायन की प्रस्तुति दी। मीनाक्षी शर्मा द्वारा घूमर, सिर पर मटकी के के ऊपर जलता हुआ दीपक रखकर सोलो प्रस्तुति दी। हॉट स्पाइस डाँस ग्रुप के संचालक अरविंद गुनगुन के साथ साथी कलाकरों ने डे्रस चैन्ज कर करके छत्री, झण्डा, गणेश वंदना, फोटो फ्रेम, पंजाबी भांगड़ा जन समुदाय के बीच जाकर प्रस्तुति दी। दीपक द्वारा मीमीक्री एवं बाबा रामदेव, डॉक्टर बनकर श्रोताओं के बीच जाकर प्रस्तुत दी। राजेश सारडा स्टार फोटोग्राफर द्वारा तेरी आंखियों का यो काजल गाने पर प्रस्तुति दी। महापौर मीना विजय जोनवाल, रईस निजामी, राजश्री राजेन्द्र जोशी, कैलाश परमार, दिनेश परमार, अनिल शर्मा, मुश्ताक पटेल, द्वारा कलाकारों का स्वागत किा गया। संचालन मोहित शर्मा, मनोज सारवान ने किया। आभार प्रतिष्ठा जैन ने माना यह जानकारी राजेश सारड़ा फोटोग्राफर ने दी।  
श्याम बारुआ के निर्देशन में माँ हरसिद्धि जागरण ग्रुप के कलाकारों द्वारा कार्तिक मेले में शाम 7 बजे से संगीत मय सुन्दर कांड एवं भजनों की प्रस्तुति दी जायेगी। यह जानकारी राजेश सारड़ा स्टार फोटोग्राफर ने दी।