श्री मौनतीर्थ पीठ पर हुई कृष्ण कथक नृत्य, चित्र नाथ की प्रस्तुति


मौन तीर्थ कला साधक सम्मान 2019 से शोभा चौधरी इंदौर तथा खुशबू पांचाल, मानसी श्री सम्मान 2019 से नीलम खरे एवं शारदा मेहता सम्मानित
उज्जैन। श्रीश्री मौनी बाबा के 110वें जन्मोत्सव पर आयोजित श्रध्दा पर्व में कृष्ण कथक नृत्य व चित्र नाथ प्रस्तुति के साथ सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। मौन तीर्थ कला साधक सम्मान 2019 शोभा चौधरी इंदौर तथा खुशबू पांचाल को दिया गया। वहीं मानसी श्री सम्मान 2019 नीलम खरे मंडला एवं शारदा मेहता उज्जैन को दिया गया।
रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत मौन तीर्थ के पीठाधीश्वर संत सुमन भाई व मौन तीर्थ की अध्यक्ष डॉ अर्चना सुमन द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम की शुरुआत विशाल कृष्ण कथक नृत्य की प्रस्तुति के साथ बनारस के कत्थक विशाल कृष्ण द्वारा अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रस्तुतीकरण किया गया जिसमें आदि शंकराचार्य द्वारा रचित अर्धनारीश्वर की प्रस्तुति भगवान शिव पार्वती पर दी गई। पश्चात पारंपरिक कथक नृत्य बनारस के घराने टुडे टुकड़े पर आधारित उत्सव में जटायु मोक्ष किस प्रकार रावण ने सीता का हरण किया था उस पर प्रस्तुति दी गई। संगत कलाकारों में तबले पर विवेक मिश्रा गायन एवं हारमोनियम पर सोमनाथ मिश्रा, सारंगी पर जगदीश बरोठा ने अपनी  प्रस्तुति दी। दूसरी प्रस्तुति काशी की मोनालिसा राय द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई, साथ ही चित्र चित्रण काशी के ही राजेश मेहता द्वारा नृत्य के माध्यम से पेंटिंग कला के रूप में नृत्य की प्रस्तुति दी गई। संगीत व परिकल्पना पंडित सुखदेव प्रसाद मिश्र डांस वायलिन द्वारा प्रस्तुति दी गई इसमें विशेष आकर्षण का केंद्र लाइव टेलीकास्ट पेंटिंग का म्यूजिक के साथ स्वयं बनती गई, नृत्य के आधार पर पेंटिंग कला की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही। गणेश वंदना जय महेश जटा जूट कंधा कूट 3 नयन पश्चात कंपोजीशन तांडव राग, बसंत तान तिहाई जुगलबंदी, तबले की जुगलबंदी, डांस की जुगलबंदी पर प्रस्तुति दी गई। इसमें म्यूजिक पर जुगलबंदी आपस में वादा करते हुए महसूस हुए ऐसी जुगलबंदी ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया इसमें तबले पर पं. अशोक पांडे, डंपर पर विनय मुखर्जी, कीबोर्ड पर देवांश घोष थे। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रवि राय, समाजसेवी हरिसिंह यादव, हिमांशु कोशिक, अजय सिंह, सरबजीत सिंह, रवनीत कौर सहित देश विदेश से आए कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। संचालन कैलाश विजयवर्गीय ने किया एवं आभार जनसंपर्क अधिकारी दीपक राजवानी ने माना।
इन्हें कला साधक सम्मान
सम्मान समारोह में मौन तीर्थ कला साधक सम्मान 2019 शोभा चौधरी इंदौर निवासी को दिया गया। शोभा चौधरी मेंं बाल पन से ही संगीत का जादू था आपके जादू को जगाने में माधवराव जोशी पंडित वामन राव सजीव कर एवं पंडित बालासाहेब पूछवाले ने आपके शास्त्रीय गायन को तराशा। गायन आचार्य पद्मभूषण पंडित सियार व्यास के सानिध्य में आपकी संगीत में यात्रा सुशोभित हुई। ठुमरी की महारानी विदुषी गिरिजा देवी की उत्कृष्ट तमिल प्राप्त कर सिया के रूप में आपने संगीत यात्रा को और आगे बढ़ाया। आप भारतीय संस्कृति संबंध परिषद आईसीसीआर एवं आकाशवाणी की उच्च श्रेणी के कलाकार हैं। गायन में उ.ं. करते हुए आप ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। चेन्नई में प्रकांड विदुषी और दिल्ली में उस्ताद अमीर खां संगीत सम्मान से आपको अलंकृत किया गया है। प्रशंसनीय एवं स्वती प्रयास के लिए आपको श्री मौन तीर्थ सेवा फाउंडेशन द्वारा यह सम्मान दिया गया। वहीं मोन तीर्थ कला साधक सम्मान 2019 खुशबू पंचाल को दिया गया। खुशबू बनारस और कुंडू सिंह घराने की एक प्रतिष्ठित भारतीय शास्त्रीय कथक नृत्यांगना है। आप 24 वर्षों से निरंतर कथक नृत्य की साधना कर रही हैं। संगीत के तीनों क्षेत्र नृत्य गायन वादन में आप दक्षता रखती है। आप नृत्य गुरु डॉ. पूनम व्यास की शिष्य वर्तमान में महान तबला वादक पं. कालीनाथ मिश्रा मुंबई के साथ तक का अभ्यास कर रही है। आपने फिल्म संगीत मेरी जान में अभिनय एवं राष्ट्रीय क्षेत्रीय टीवी चैनलों में प्राइमटाइम एंकर के रूप में कार्य किया है। आपने राष्ट्रीय कला सम्मान संस्कार भारती कला सम्मान नारी सेवा सम्मान यूथ आईकॉन अवॉर्ड अतिथि कला सम्मान प्राप्त किया है। डांस इंडिया डांस सीजन 15 में दो बार तकदीर की टोपी विजेता रही है, उमरी का एक टुकड़ा सखी रे काहे कान्हा मो रे बोलत ना प्रसिद्ध बॉलीवुड कोरियोग्राफर और आपके गुरु सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया है। आपके स्नेह एवं स्तुति प्रयास के लिए आपको यह सम्मान से सम्मानित किया।
ये हुए मानसी श्री सम्मान से सम्मानित
मानसी श्री सम्मान 2019 नीलम खरे मंडला निवासी एवं शारदा मेहता उज्जैन को दिया गया। मानस प्रकाशन की नियमित पत्रिका मासिक मानस वंदन एवं मानस स्तंभ में आपकी शिक्षा पालक एवं सामूहिक विषयों पर केंद्रित एक लघु कथा पाठकों कविता को आकर्षित कर रहे हैं। आपका आकाशवाणी जबलपुर भोपाल दूरदर्शन टीवी स्टार प्लस अनेक बार कहानियों बर्ताव पर कविताओं का प्रसारण हो चुका है। आप पुलिस के निर्भया प्रकोष्ठ में सलाहकार सदस्य मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग में मंडला जिला हेतु आयोग मित्र हैं उत्कृष्ट साहित्य सर्जन से सलाहकार सदस्य हैं। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग की भी आप सदस्य हैं आप 200 से अधिक अलंकार सरस्वत अभिनंदन आपको प्राप्त हो चुके हैं आपकी उत्कृष्ट एवं साहित्य सतत साधना के लिए मंत्र से आपको मानस के सम्मान से सम्मानित क्या है।