श्रेष्ठ सेवा कार्यो के लिए जायंट्स ग्रुप को तीन अवार्ड


उज्जैन। श्रेष्ठ सेवा कार्यों के लिए जायंट्स ग्रुप आॅफ उज्जैन कीे सोनागिरी में आयोजित फेडरेशन के कार्यक्रम में तीन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
ग्रुप अध्यक्ष्च सुरेश फरक्या ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ सेवा कार्यों की समय पर रिपोर्ट भेजने, रक्तदान शिविरों का आयोजन करने, गरीब बच्चों को  गर्म कपड़े, पुस्तकों का वितरण  करने के साथ ही अन्य विभिन्न सेवा कार्यों का आंकलन फेडरेशन की तरफ से किया गया था और इसके बाद उज्जैन ग्रुप  को तीन अवार्ड के लिए चुना गया। सोनागिरी में संपन्न हुए इस सम्मान कार्यक्रम में ग्रुप की ओर से मौजूद पदाधिकारी अमृत बलसारा, महेन्द्र उपाध्याय, अशोक झालानी, महेन्द्र उपाध्याय, मिलिन्द पन्हालकर, कुन्दा पन्हालकर, सुशीला फरक्या, श्रीमती उपाध्याय आदि ने हिस्सा लेकर अवार्ड प्रापत किये। सुषमा झालानी और विनोद गुप्ता ने अवार्ड प्रदान किये।


Popular posts
मॉर्निंग वॉक ग्रुप के सदस्यों ने निकाली तिरंगा रैली “भारत माता की जय” और “वन्दे मातरम्” के नारों से गुंज उठा विक्रम विश्वविद्यालय परिसर
Image
पूर्व मंत्री बोले सरकार तो कांग्रेस की ही बनेगी
Image
नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को उज्जैन तथा अन्य जिलों से आए जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं और परिचितों ने लालघाटी स्थित वीआईपी विश्रामगृह पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएं दी
Image
एमबीबीएस या एमडी में चाहते हैं दाखिला तो अपग्रैड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, वानुअतु में करें आवेदन
Image
अमलतास विशेष विद्यालय मेंअनूठी पहल – राखी के बंधन की डोर के साथ इन बच्चो के होंसलो को करे और मजबूत
Image