11 दिनों में तृतीय अतिविशिष्ट प्रार्थना महायज्ञ में डली 1 करोड़ 11 लाख आहूतियां


सैकड़ों लोगों ने लिया शाकाहार का प्रण
उज्जैन। तृतीय अतिविशिष्ट प्रार्थना महायज्ञ की पूर्णाहुति बुधवार को हुई। बाबा महाकाल की नगरी श्री न्यायदेवता श्री शनिदेव मंदिर प्रांगण त्रिवेणी संगम पर 22 दिसंबर से प्रारंभ हुए इस महायज्ञ में 11 दिनों में 1 करोड़ 11 लाख आहूतियां डली। वहीं सैकड़ों लोगों ने शाकाहार का संकल्प लिया।
प्रभारी आचार्य दीपक शर्मा एवं राम भागवत के अनुसार महायज्ञ में प्रतिदिन साधना अभ्यास, सतगुरू सत्संग वचन चर्चा, प्रार्थना, यज्ञ, आहुति के साथ ही दोपहर 1 बजे से विशेष महाप्रसाद भंडारा हुआ। अतिविशिष्ट प्रार्थना महायज्ञ के प्रधान आचार्य डॉ. राजेन्द्र प्रसाद पांडेय व अन्य आचार्यगण अयोध्याधाम के द्वारा महायज्ञ संपन्न कराया गया। महायज्ञ को सफल बनाने में कार्यक्रम प्रभारी आचार्य दीपक शर्मा, पुजारी राकेश बैरागी, राम भागवत, शैलेन्द्र शर्मा, भुरू गौड़, पं. राहुल जोशी, पं. अर्पित शर्मा, मनीष जोशी, नागेश शर्मा, सतीश शर्मा सहित अतिविशिष्ट प्रार्थना महायज्ञ हेतु दूरदर्शी धर्म प्रचारक ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं, श्रध्दालुओं सहित अनेक गांवों एवं नगर के नागरिकों का सहयोग रहा।
बाबा जयगुरूदेवजी महाराज ने कलयुग में सतयुग आयेगा की घोषणा की। यह वर्तमान के समाज में धर्म संस्कार, अध्यात्म, परमार्थ, संवेदना, प्रेम, आर्थिक एवं भौतिक लाभों को प्रदान करने वाला होगा। इस यज्ञ में समस्त ब्रह्मांड के समस्त देवी देवताओं, शक्तियों, नवग्रहों, स्थूल, सूक्ष्म, अदृश्य आत्माओं को आमंत्रित किया गया। महायज्ञ के समापन पर इन सभी शक्तियों व आत्माओं का सामूहिक रूप से आहूति देने हेतु ज्ञात अज्ञात रूप में उपस्थित रहेंगी।