देवास। बहुजन क्रांति मोर्चा द्वारा देश के 31 राज्यो के 550 जिलो में एनआरसी-सीएए के विरोध में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन रैली निकाली गई, जिसके अंतर्गत बुधवार को देवास में मोर्चा के जिला संयोजक एचएन सिसोदिया के नेतृत्व में विरोध स्वरूप रैली निकली। बहुजन क्रांति मोर्चा पंजीकृत गैर राजनीतिक संगठन है। इसके राष्ट्रीय संयोजक मा. वामन मेश्राम है। जिनके नेतृत्व में एनआरसी-सीएए का विरोध प्रदर्शन पूरे देशभर में हो रहा है। सीएए यह कानून भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14,15,21 का हनन करने वाला कानून है। इस कानून की वजह से देश में अशांति फैल चुकी है। इस कानून को रद्द कराने के लिए बहुजन क्रांति मोर्चा के तत्वाधान में ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन रैली निकाली गई। जिसमें 12 हजार लोग विरोध प्रदर्शन रैली में शामिल हुए। रैली में सम्मिलित लोग हाथ में राष्ट्रध्वज, भारतीय संविधान और तख्तियां लेकर एवं विरोधी नारे लगाकर आगे बढ़ रहे थे। बहुजन क्रांति मोर्चा के साथ रैली में भारत मुक्ति मोर्चा, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा, भारतीय युवा मोर्चा, भारतीय बेरोजगार मोर्चा, इंडियन लायर एसोसिएशन, डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय युवा संघ, भीम आर्मी, भारतीय बौद्ध महासभा, बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, राष्ट्रीय किसान मोर्चा, मुस्लिम स्टूडेंट आर्गनाईजेसन, राष्ट्रीय मुलनिवासी महिला संघ सहित कई अन्य बहुजन संगठन सम्मिलित होकर पूरजोर एनआरसी-सीएए, एनपीआर तथा ईव्हीएम का विरोध किया। रैली जवाहर चौक से प्रारंभ होकर शालिनी रोड़, सुभाष चौक, नॉवेल्टी चौराहा, तहसील चौराहा होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंची और एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन रईस मंसूरी ने किया। उक्त जानकारी राजा सिसोदिया ने दी।
बहुजन क्रांति मोर्चा ने एनआरसी और सीएए के विरोध में निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन