चामुंडा माता को लगा छप्पन भोग, सजाया फूल बंगला


उज्जैन। मां छत्रेश्वरी चामुंडा माता मंदिर के स्थापना दिवस 1 जनवरी पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मां चामुंडा माता को 56 भोग अर्पित किये गये। महाभोग, छप्पन भोग के दर्शन बुधवार को प्रातः सूर्य उदय से रात्रि शयन दर्शन तक हुए। इस दौरान 51 क्विंटल देसी घी के हलवे के प्रसाद का वितरण भी श्रध्दालुओं को किया गया।
सेवक दीपक राजवानी के अनुसार पं. शरद चौबे एवं पं. सुनील चौबे के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में मंदिर को फूलों से सजाकर फूल बंगला बनाया गया। माता का बादलों के बीच स्वर्ण सिंगार किया गया। चामुंडा माता मंदिर पर उज्जैन में विराजमान देवी देवताओं के दर्शन भी चामुंडा माता मंदिर पर हुए। मंदिर के परिक्रमा पर नौ दुर्गा माता पर भी महा भोग लगाया गया। 1 जनवरी को लगाए गए छप्पन भोग का वितरण आज 2 जनवरी को प्रातः से किया जाएगा। पं. शरद चौबे, पं. सुनील चौबे, पं. निखिल चौबे एवं राजेंद्र शाह ने श्रध्दालुओं से आज प्रसाद ग्रहण करने का अनुरोध किया है।
55000 लोगों ने किया भोजन ग्रहण
चामुंडा माता पर चल रहे निशुल्क अन्य क्षेत्र में प्रतिदिन दोपहर 11 से 1 बजे तक निशुल्क अन्य क्षेत्र का मंदिर परिसर पर चलता है जिसमें प्रतिदिन 200 व्यक्ति निशुल्क भोजन प्रसादी ग्रहण करते हैं भोजनशाला के नवीनीकरण के पश्चात 55000 लोगों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की है।


Popular posts
पूर्व मंत्री बोले सरकार तो कांग्रेस की ही बनेगी
Image
एमबीबीएस या एमडी में चाहते हैं दाखिला तो अपग्रैड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, वानुअतु में करें आवेदन
Image
नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को उज्जैन तथा अन्य जिलों से आए जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं और परिचितों ने लालघाटी स्थित वीआईपी विश्रामगृह पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएं दी
Image
रोहित पवार को साइबर लॉ में पीएचडी की उपाधि
Image
अमलतास विशेष विद्यालय मेंअनूठी पहल – राखी के बंधन की डोर के साथ इन बच्चो के होंसलो को करे और मजबूत
Image