त्रिलोकनगर सहकारी गृह निर्माण संस्था में धांधलिया ही धांधलिया
 

कलेक्टर एवं उपायुक्त को ज्ञापन सौंप जांच कराने एवं संस्था को भंग करने की मांग

देवास। उज्जैन रोड़ स्थित त्रिलोकनगर सहकारी गृह निर्माण संस्था में धांधलिया ही धांधलिया की गई है। फर्जीवाड़े से संस्था अध्यक्ष द्वारा करोड़ो रूपये की काली कमाई की है। नेशनल युनिटी गु्रप द्वारा इसकी शिकायत देवास कलेक्टर एवं उप पंजीयन कार्यालय में उपायुक्त से कर कार्यवाही की मांग की है। 

नेशनल युनिटी गु्रप द्वारा त्रिलोकनगर सहकारी गृह निर्माण संस्था के फर्जीवाड़े की शिकायत करते हुए कहा है कि संस्था के द्वारा वर्ष 1992-93 में 124 सदस्यो को आवास के संस्था द्वारा हुड़को से 89 लाख 16 हजार रूपए ऋण के रूप में लिए थे। संस्था द्वारा कुछ समय हुड़को को राशि जमा कराई गई, लेकिन अचानक राशि जमा करना बंद कर दी गई। जिसके कारण 6 करोड़ से अधिक मय ब्याज के हो गई। जबकि संख्या 124 में से 80 सदस्यो ने पूर्ण रूप से राशि जमा कर दी, शेष बचे 44 सदस्यो की राशि आधी से ज्यादा जमा है। 

खेल मैदान पर कब्जा कर स्कूल की बिल्डिंग तानी

नेशनल युनिटी गुु्रप के संस्थापक अनिलसिंह ठाकुर ने बताया कि केम्ब्रिज हायर सेकंडरी स्कूल, होली ऐंजल स्कूल खेल के मैदान में अवैध रूप से कब्जा कर जमीन दोनों स्कूल के संचालक  आर पी मिश्रा से साठगांठ कर त्रिलोक नगर के नक्शे में कर खेल मैदान को बेचने का  काम किया है। आर पी मिश्रा ने वहां स्कूल बिल्डिंग तान दी एवं व्यवसायिक दुकान बनाकर मार्गेज की जमीन पर अवैध रूप रजिस्ट्री कर दी। यहां के लोगों ने पूर्व में भी न्यायालय की शरण में जाकर प्रकरण दर्ज करवा दिया था। त्रिलोक नगर कालोनी में गार्डन की जमीन पर बिल्डिंग बनाकर उसे बेचने का आरोप लगाया हैं और आपके  द्वारा 124 मकान जिनका हुड़को के माध्यम से  ऋण लेकर त्रिलोक  नगर की सहकारी संस्था बनाने के लिए  उनका कर्ज भी नहीं भरा, जिसका जबलपुर हाईकोर्ट में केस भी हार चुके है की जानकारी प्राप्त हुई है। इसी प्रकार  आपके  द्वारा परेशानी से तंग आकर आपको पानी के भाव खरीदकर  आप उसी मकान को दलालों के माध्यम से लाखो मुनाफे में  बेचकर त्रिलोक नगर सहकारी संस्था अनियमितता कर बरसो से कब्जा कर अध्यक्ष पद पर स्वंय अंगद के पैर जमाकर  बैठे हैं। 

80 सदस्यों की अभी तक रजिस्ट्रिया नहीं करवाई

त्रिलोकनगर सहकारी गृह निर्माण संस्था पर  टी पी तिवारी सन 1993, करीब 26 वर्षो से कब्जा कर, खुद अध्यक्ष बनकर  संस्था को करोड़ो रूपये का चुना लगा रहा है। उप पंजीयक जिसकी शिकायत कई बार बी.एन.पी. में कार्यरत रहते हुए आय से अधिक सम्पत्ति का प्रकरण दर्ज करवा दिया गया था। जिसकी न्यायालय में याचिका दाखिल की गई। इसी प्रकार सैफ्टी टेंक की जगह पर दो मकान बनाकर बेच दिए गए। नेशनल युनिटी गु्रप के सुनीलसिंह ठाकुर, वीसी पाटीदार, रोहित उपाध्याय, मोहनलाल चोडिय़ा, गोलू प्रजापति, सीताराम योगी, राजा ठाकुर, जयसिंह ठाकुर, रवि दरबार आदि ने कलेक्टर एवं उपायुक्त से त्रिलोकनगर सहकारी गृह निर्माण संस्था की शीघ्रताशीघ्र फर्जीवाड़े अर्थात धांधलियों की जांच कर  कार्यकारिणी को अयोग्य घोषित संस्था को भंग करने तथा शासकीय अधिकारियो की नियुक्ति कर शेष बचे 80 सदस्यो की रजिस्ट्री करवाई जाकर पीडि़त संस्था के सदस्यो के साथ न्याय दिलाने की मांग की गई है। 

Popular posts
शहर के प्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ सुरेश समधानी द्वारा छत से कूदकर आत्महत्या किए जाने की कोशिश
Image
ये दुनिया नफरतों की आखरी स्टेज पर है  इलाज इसका मोहब्बत के सिवा कुछ भी नहीं है ,मेले में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ मुशायरा
जब चार करोड़ रुपये प्रतिमाह इलाज़ के लिए देकर भी कॉलेज प्रबंधन अपनी काली करतूतों से बाज़ न आया तब जाकर अपनी नाक बचाने के लिए कलेक्टर को कुर्बान करने का मुहूर्त निकाला गया
Image
फिरोती मांगने वाले एक ओर आरोपी का जमानत आवेदन निरस्‍त ,,,,,,,नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी का जमानत आवेदन निरस्त
बेटे के वियोग में गीत बनाया , बन गया प्रेमियों का सबसे अमर गाना
Image