11 वर्षो से महाकालेश्वर से बोरेश्वर महादेव की यह यात्रा अनवरत जारी है

उज्जैन/ उज्जैन नगरी वह धरा है जिसे अमरावती याने अमर नगरी कहाॅ जाता था यह अनादी काल की संस्कृति व सभ्यता के प्रमाण अपने आप में समेटे हूए है। काल के प्रवाह में इस महत्व पर मालीन्य चढ़ गए था। राजनेता के रूप में सक्रीय व्यक्ति को सिर्फ राजनिति ही नहीं इस पुण्य धरा की संस्कृति व सभ्यता से जनमानस को परिचित करना भी हमारा दायित्व है। पहले यहाॅ निवास करने वाले हमारी इन विशेषताओं से परिचित होवे फिर सभी मिलकर इन धररोहरों को विश्वस्तर पर स्थापित करने का कार्य करेंगे।


उक्त विचार विधायक डाॅ. मोहन यादव ने महाशिवरात्री के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार आयोजित श्री महाकालेश्वर से श्री बोरेश्वर महादेव यात्रा के २ाुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए। उज्जैन में महाकालेश्वर का अपना महत्व है किन्तु यहाॅ से मात्र 38 कि.मी. दूर बोरेश्वर महादेव एक ऐसा स्थान है जिसे पद्मश्री विष्णु श्रीधर वाकणकर जी ने 4000 वर्ष प्राचीन शिवलिंग प्रमाणित किया है। इस शिवलिंग पर किए गए जलाभिषेक का समस्त जल पृथ्वी के गृभ में समा जाता है ऐसी विचित्र अनमोल धरोहर के रूप में यह स्थान है। अतः यहाॅ की इस अद्भूत प्राकृतिक छटा से परिचित कराने हेतू जल संरक्षण के संदेश के साथ विधायक डाॅ. मोहन यादव के नेतृत्व एवं संयोजत्व में विगत 11 वर्षो से महाकालेश्वर से बोरेश्वर महादेव की यह यात्रा अनवरत जारी है। इस वर्ष भी यात्रा में सम्मिलित होने हेतू सैकड़ों की संख्या में युवा महिला - पुरूष उत्साह से हरसिद्धि की पाॅल पर एकत्रित हूए। भूत भावन भगवान महाकालेश्वर के मंदिर परिसर स्थित कोटि तीर्थ के जल को एक कलश में लाया गया। २ाुभारंभ में भाजपा नगर जिलाध्यक्ष विवेक जोशीवरिष्ठ ग्रामीण कृषक नेता करण सिंह आंजनारमेशचन्द्र वर्माम.प्र. ड्रग एवं केमिस्ट बोर्ड के अध्यक्ष ओम जैन,पूर्व अध्यक्ष म.प्र. माटी कला बोर्ड आशोक प्रजापत आदि उपस्थित थे अतिथियों ने विधायक डाॅ. मोहन यादव को संस्कृति के संवाहक संस्कृति प्रिय विधायक व राजनेता जनप्रतिनिधि बताया २ाुभारंभ समारोह का संचालन संजय अग्रवाल ने किया। अतिथियों द्वार झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया यात्रा में सैकड़ो दो पहिया वाहनों पर केसरिया ध्वज लेकर युवा अतिउत्साह से सम्म्लिित हूए। साथ में डी.जे. वाहनचार पहिया वाहनमैजिक आदि सम्म्लिित हूए हर-हर महादेव के जयकारो के साथ बाबा भोले भण्डा़री के भजनों पर झूमते गाते हरसिद्धि की पाॅल से दानीगेटमुल्लापुरा होते हूए यात्रा इंगोरिया पहुंची सम्पूर्ण यात्रा मार्ग पर पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया गया इंगोरिया पर बड़नगर विधानसभा क्षैत्र के नागरिकों एवं दंगवाड़ा स्थित बोरेश्वर महादेव मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा यात्रा की आगवानी की गई यात्रियों को पुष्पमाला पहनाकर व पुष्पवर्षा का स्वागत किया गया यहाॅ से सभी सम्मिलित होकर यात्रा को बोरेश्वर महादेव मंदिर तक ले गए जहाॅ कोटितीर्थ के जल से बोरेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया गया। सम्पूर्ण यात्रा मार्ग पर जगह- जगह ग्रामीणों द्वारा पेय जल२ाीतल पेयचायछाछ फल व फलाहार वितरित किए