आज होगा राष्ट्रीय धर्म अधिवेशन “महा हिन्दू जागरण अभियान“ 
 

अभा हिंदू महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ 22 प्रांतों के अध्यक्ष होंगे शामिल-एक दिन पहले हुई राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक

उज्जैन। अखिल भारत युवक हिंदू महासभा द्वारा विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आज शिवशक्ति धाम नरसिंह घाट स्थित ठाकुर समाज धर्मशाला पर आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिदंडी स्वामी, राष्ट्रीय महामंत्री देवेंद्र पांडे, राष्ट्र संगठन मंत्री दिनेश भौगलै, संयुक्त राष्ट्र कार्य समिति के पदाधिकारी और 22 प्रांतों के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में प्रदेशभर से कार्यकर्ता शामिल होंगे। रविवार को हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उज्जैन पहुंचे जिनकी उपस्थिति में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हुई जिसमें कई विषयों को पर चर्चा हुई। 

प्रदेश प्रवक्ता अनिल नागर के अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनीषसिंह चौहान के नेतृत्व में हिन्दूओं का पहला राष्ट्रीय धर्म अधिवेशन“ महा हिन्दू जागरण अभियान“ का आयोजन आज 10 फरवरी को सुबह 10 बजे से शिव शक्ती धाम भील ठाकुर धर्मशाला नरसिंह घाट पर होने जा रहा है। जिसमें अलग-अलग जातियों और समुदाय मे बटे हिन्दुओं को एकजुट कर हिन्दुत्व की एकता और अखंडता को बनाये रखने के लिए विशाल हिन्दू धर्म सभा का आयोजन होगा। जिसमें देश विदेश से लगभग 50,000 कार्यकर्ताओं के आने की संभावना है। सभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविन्द्र द्विवेदी, सुनंदा दुबे, आत्माराम तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष मनीषसिंह चौहान, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उदयसिंह राणा, प्रदेश प्रवक्ता अनिल नागर, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, प्रदेश महासचिव सोनू यादव, प्रदेश महामंत्री राहुल मोड़ावत, प्रदेश कार्यालय मंत्री हरि माली, प्रदेश मीडिया प्रभारी पवन बरोलिया, संभाग प्रभारी चेतन माली, नगर अध्यक्ष गौरव लावरे, महिला नगर अध्यक्ष अंकिता शर्मा तथा नगर के सभी हिन्दू महासभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बडी भारी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

Popular posts
विद्युत प्रदाय बंद होने पर उज्जैन शहर के निवासियों के लिए शिकायत दर्ज करवाने हेतु मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा नंबर जारी किए गए
Image
नगर पालिक निगम अब " यात्री कर" वसूल करेगा, जाहिर सूचना का विज्ञापन प्रकाशित करवाया
Image
महाकाल महालोक में महा भ्रष्टाचार की स्वयं बाबा महाकाल ने खोली पोल धातु की ठोस मूर्ति की जगह फाईबर की खोखली मूर्तिया लगाई गई , जो ध्वस्त हो गई । स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट भाजपा शासन का धन कमाने का बड़ा प्लेटफार्म , उज्जैन के गंदे नाले की शिपटिंग , टाटा सिवरेज लाईन प्रोजेक्ट जैसे स्मार्ट वर्क फेल साबित हुए । सिंहस्थ सेटेलाईट टाऊन की आरक्षित भूमि , शिप्रा शुद्धीकरण , नर्मदा क्षिप्रा लिंक योजना , महाकाल मंदिर सशुल्क दर्शन में भारी भ्रष्टाचार बीजेपी यानी भ्रष्टाचार जनक पार्टी ---- महेश परमार , विधायक कांग्रेस उज्जैन
Image
बेटे के वियोग में गीत बनाया , बन गया प्रेमियों का सबसे अमर गाना
Image
विधायक ने अब प्रधानमंत्री को लिखा पत्र,,,,, पत्र में लिखा की यह भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है ,महाकाल लोक में हुए धार्मिक विस्तार में हुए भ्रष्टाचार की जॉच कर दोषियों को दंडित करायें
Image