देवास। एसोसिएशन ऑफ देवास मेडिकल प्रेक्टिशनर के मीडिया प्रभारी डॉ. आर.एस. दुबेे ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत एसोसिएशन ऑफ मेडिकल प्रेक्टिशनर देवास के अध्यक्ष डॉ. नीरज खरे केे नेेतृत्व में एक जनजागृति कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत महारानी चिमनाबाई विद्यालय की छात्राओं को जागृत करने हेतु उनके बीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज खरे ने स्लाईड के माध्यम से छात्राओं को कन्या भ्रूण हत्या से होने वाली हानियों के बारे में बताते हुए कहा कि कन्या भ्रूूण हत्या के कारण बलात्कार, छेड़छाड जैसे अपराध समाज में बढ़ रहे हैं। लड़कियों का अनुपात भी कम हो रहा है, माँ बाप लड़कियों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। परिवार और समाज में इस प्रकार की कुरीतियों के खिलाफ आप सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है। इसका विरोध करते हुए इस बुराई को फैलने नहीं देना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डी.पी. श्रीवास्तव ने कहा कि कन्या भू्रण हत्या महापाप है, एक तरफ तो हम कई त्यौहारों पर कन्याओं की पूूजा करते हैं तो दूसरी ओर उन्हें गर्भ में ही नष्ट कर देते है। संचालन करते हुए डॉ. आर.एस. दुबे ने कहा कि ऐसी घटनाओं का विरोध करते हुए आपको सशक्त एवं सक्षम बनना होगा। डॉ. श्रीवास्तव एवं डॉ. दुबे ने सभी छात्राओं को संकल्प दिलाया कि हम सभी छात्राएं कि अपने जीवन में भ्रूण हत्या का पुरजोर विरोध करेंगी तथा हमारे आसपास समाज में इस प्रकार की घटना या कुरीतियों को नहीं होने देंगी। हम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का हर प्रकार से समर्थन करेंगी। ए.डी.एम.पी. के चिकित्सकों द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम पूर्व में भी के.पी. कॉलेज की छात्राओं के मध्य आयोजित कर चुके हैं जिसे काफी सराहा गया था। कार्यक्रम में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ. संध्या खरे, डॉ. नमिता ठाकुर, डॉ. पूनम भाटिया, डॉ. स्मिता दुबे आदि कई चिकित्सकों ने भाग लिया। चिमनाबाई स्कूल की दीपाली मिरजकर, अमृता चौधरी, वंदना गोयल, कविता रघुवंशी का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में आभार संस्था सचिव डॉ. अभिषेक सोनी ने माना।
कन्या भू्रण हत्या का पुरजोर विरोध करेंगे चिमनाबाई की छात्राओं ने लिया संकल्प