उज्जैन। संस्था चंचलप्रभा महिला मंडल लाला लाजपत मार्ग पथ नम्बर -3 फाजलपुरा द्वारा संस्था कार्यालय में सामाजिक चेतना के अग्रदूत संत रविदास की जयंती पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया।
महान संतों द्वारा किये गए कार्यों एवं उनकी प्रेरणाओं को ग्रहण करने के लिए समाज में प्रचार-प्रसार एवं जन जागरण अति आवश्यक है। इन कार्यों में आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुनहरा होगा। यह विचार संस्था चंचल प्रभा महिला मण्डल की अध्यक्ष कु. चंचल श्रीवास्तव ने उपस्थित महिलाओं-पुरुषों को संत रविदास जी के बारे में बताया कि संतों की प्रेरणा का प्रचार-प्रसार हमारे जीवन में जरूरी है। मुख्य अतिथि पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष सीता सोलंकी ने कहा कि संत रविदास के बताए मार्ग पर चलकर ही जनकल्याण हो सकता है। संगोष्ठी के दौरान भजन संध्या एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर महेन्द्र सिंह मंगल, राजेश दोहरे, इद्राणी दोहरे, वंशगोपाल दिवाकर, जयसिंह बौद्ध ने सहयोग किया। उन्होंने जिस प्रकार से तत्कालीन समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने का प्रयास किया, उसकी बदौलत समाज में ऊंच-नीच, वर्गी-विभेद कम हुआ। संस्था चंचल प्रभा महिला मण्डल की संयुक्त सचिव श्रीमती ऋतु श्रीवास्तव ने कहा कि संत रविदास के विचारों की समाज में आज भी महती जरूरत है। रविदास जी के विचारों में किसी धर्म विशेष की झलक नहीं, बल्कि ज्ञान मिलता है।
कार्यक्रम में श्रीमती नेहा मौर्य, श्रीमती प्रियंका सिंह, कु. शैली इंदौलिया, कु. रूबी सिंह, श्रीमती अर्पणा सिंह उपस्थित रही। कु. वन्दना जाटव ने आभार माना।
संतों की प्रेरणा का प्रचार-प्रसार हमारे जीवन में जरूरी है : चंचल