उज्जैन के शाहीन बाग के खिलाफ भाजपा का बड़ा आंदोलन कल होगा

प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ भाजपा का जंगी प्रदर्शन 10 फरवरी को ,  श्री राकेश सिंह एवं श्री शिवराज सिंह  चौहान होंगे शामिल 


   उज्जैन  मध्य प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ उज्जैन भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोमवार 10 फरवरी को प्रदर्शन किया जायेगा   जिसमे प्रमुख रूप से  भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राकेश सिंह एवं भाजपा राष्ट्रिय उपाध्यक्ष श्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे !


               मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना के अनुसार महाकाल मंदिर का रास्ता खुलवाने एवं प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिलाध्यक्ष श्री विवेक जोशी की अगुवाई में 3 फरवरी से सतत प्रत्येक वार्ड एवं मंडल स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत भाजपा कार्यकर्त्ता घर घर पहुँच कर महाकाल मंदिर पहुँच मार्ग को स्थानीय प्रशासन के संरक्षण में प्रदर्शन के नाम पर अवरुद्ध करने एवं राजनैतिक द्वेषता के चलते कार्यकर्ताओं पर प्रकरण पंजीबद्ध कर रासुका लगाये जाने के विरोध में हस्ताक्षर करवा रहे हैं ! इसी श्रंखला में 10 फरवरी को स्थानीय कंठाल चौराहे पर प्रातः 11 बजे हज़ारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता  एवं आमजन एकत्रित हो प्रदेश में व्याप्त अराजकता के विरुद्ध प्रदर्शन करेंगे  ! कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष श्री विवेक जोशी ने बताया की 10 फरवरी को आयोजित होने वाले प्रदर्शन की अगुवाई भाजपा राष्ट्रिय उपाध्यक्ष श्री शिवराज सिंह चौहान  एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह करेंगे ! श्री जोशी के अनुसार श्री चौहान कंठाल पर उपस्थित आमजन एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे तत्पशचात गोपाल मंदिर पहुँचकर महामहिम राज्यपाल के हस्ताक्षरित पत्रक एवं ज्ञापन सौंपा जायेगा।


Popular posts
एमबीबीएस या एमडी में चाहते हैं दाखिला तो अपग्रैड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, वानुअतु में करें आवेदन
Image
नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को उज्जैन तथा अन्य जिलों से आए जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं और परिचितों ने लालघाटी स्थित वीआईपी विश्रामगृह पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएं दी
Image
पूर्व मंत्री बोले सरकार तो कांग्रेस की ही बनेगी
Image
मॉर्निंग वॉक ग्रुप के सदस्यों ने निकाली तिरंगा रैली “भारत माता की जय” और “वन्दे मातरम्” के नारों से गुंज उठा विक्रम विश्वविद्यालय परिसर
Image
रोहित पवार को साइबर लॉ में पीएचडी की उपाधि
Image