वैदिक काव्य गोष्ठी में कवियों ने रचनापाठ किया

उज्जैन। काव्यार्चन साहित्यिक संस्था की वैदिक काव्यगोष्ठी आर्य समाज में आयोजित की गयी। संयोजक नरेश सोनी ने बताया कि, इस अवसर पर नटवर लाल शर्मा,  अखिलेश व्यास, खूबचंद कलमोदिया ‘कनक’, प्यारेलाल आवारा, राजेश चौहान ‘राज’, धनसिंह चौहान, महेश सोनी ‘काकभुशुण्दि’ ने रचनापाठ किया। मंसाराम आर्य एवं गंगाप्रसाद वर्मा भी उपस्थित थे।
हरिद्वार से पधारे आर्य समाज के स्वामी श्री पुरूषार्थ जी ने काव्यरूप में, आर्य समाज का संदेश देते हुए, जीवन पर प्रकाश डाला। आर्य समाज के पूर्व प्रधान डा. रामप्रसाद मालाकार ने भी वेदों पर व्याख्यान दिया। अंत में आभार के साथ कवि गोष्ठी सम्पन्न की गयी।