मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा कोरोना वायरस से सम्बन्धित हैल्थ बुलेटिन जारी किया गया
उज्जैन। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने 29मार्च को कोरोना वायरस से सम्बन्धित मरीजों के सम्बन्ध में हैल्थ बुलेटिन जारी किया है, जो इस प्रकार है :-
उज्जैन में आज 29 मार्च तक 322मरीजों का सर्वे किया गया, कुल 220 को होम आइसोलेशन में भेजा गया। कोरोना के संक्रमण के आज दिनांक 29मार्च तक55संदिग्ध केस की जांच की गई। 14नये मरीजों को माधव नगर अस्पताल में आइसोलेशन के लिये भर्ती कराया गया। इसी प्रकार लेब रिपोर्ट की जानकारी इस प्रकार है: नेगेटिव आये सेम्पल की संख्या 28है। आज पाजिटिव आये सेम्पल की संख्या 1 है।पूर्व में इन्दौर में भर्ती उज्जैन के कोरोना मरीज कमालउद्दीन की रिपोर्ट पाजीटिव आई थीं जो इन्दौर एमव्हाय अस्पताल में सीधे भर्ती हुए थे। आज मृतक राबियाबी के की पोती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आज दिनांक तक कोरोना से मृत मरीजों की संख्या एक है।