वॉशिंगटन/रोम. 199 देशों में करीब सात लाख 96 हजार 397 लोग कोरोना संक्रमित हैं। अब तक 38 हजार 576 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, एक लाख 69 हजार 387 व्यक्ति ठीक भी हुए हैं। यूरोप में इटली, स्पेन और फ्रांस सबसे ज्यादा प्रभावित देश हैं। स्पेन में एक दिन में सबसे ज्यादा 913 और फ्रांस में 418 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही यहां मौतों का आंकड़ा आठ हजार 189 और फ्रांस में तीन हजार 24 हो गया है। इटली में सोमवार को कोरोनावायरस से मरने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दो मिनट का मौन रखा गया। राष्ट्रध्वज आधे झुके रहे। न्यूयॉर्क की ऐतिहासिक एम्पायर स्टेट बिल्डिंग पर रेड सायरन लाइट चमक रही है।
199 देशों में करीब सात लाख 96 हजार 397 लोग कोरोना संक्रमित