मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा कोरोना वायरस से सम्बन्धित हैल्थ बुलेटिन जारी किया गया
उज्जैन। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने 28 मार्च को कोरोना वायरस से सम्बन्धित मरीजों के सम्बन्ध में हैल्थ बुलेटिन जारी किया है, जो इस प्रकार है :-
उज्जैन में आज 28 मार्च तक 287मरीजों का सर्वे किया गया, कुल 183 को होम आइसोलेशन में भेजा गया। कोरोना के संक्रमण के आज दिनांक 28मार्च तक 41संदिग्ध केस की जांच की गई। 6नये मरीजों को माधव नगर अस्पताल में आइसोलेशन के लिये भर्ती कराया गया। इसी प्रकार लेब रिपोर्ट की जानकारी इस प्रकार है:आज तक लिए गए सैंपल 41है, नेगेटिव आये सेम्पल की संख्या 20है। आज पाजिटिव आये सेम्पल की संख्या 1 है। इन्दौर में भर्ती उज्जैन के कोरोना मरीज की रिपोर्ट पाजीटिव आई है, जो इन्दौर एमव्हाय अस्पताल में सीधे भर्ती हुए थे। उक्त मरीज राबियाबी का पोता है। आज दिनांक तक कोरोना से मृत मरीजों की संख्या एक है।