उज्जैन। भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि के बाद प्रदेश में कोरोना को लेकर स्थिति गंभीर होती जा रही है, प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अधिकारियों के साथ बात कर आवश्यक निर्देश दिए हैं, सूत्रों का कहना है कि भोपाल में अब 24 मार्च तक लॉक डाउन कर दिया गया है, कर्मचारियों को घर पर बैठकर ही कार्य करने को कहा गया है, इधरजबलपुर संभाग के नरसिंहपुर में 14 दिन का लॉकडाउन किया गया है। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया, ‘‘किसी भी व्यक्ति को अपने घर से निकलने की इजाजत नहीं होगी। जिले की सीमा में बाहरी लोगों का आना और यहां के लोगों के बाहर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।’’ प्रदेश के कुछ जिलों में धारा 144 लागू है। वहीं, छतरपुर में भी एक युवक पर विदेश से वापस आने की जानकारी छिपाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
भोपाल में 24मार्च तक लॉक डाउन की संभावना