छत पर कपड़े सुखा रही महिला हाई टेंशन लाइन से झुलसी

 


 


कांग्रेस नेता राजू भदौरिया ने दी मानवता की मिसाल, महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया


इंदौर। लॉक डाउन के चलते सुखलिया क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। १८, ए सुखलिया, मेन रोड, इंदौर निवासी श्रीमती सरिता पति राकेश साहू उम्र ४५ वर्ष अपने ही घर की छत पर गद्दा सुखाने के लिए गई थी। छत पर रखे सरिये से महिला ने गद्दे को पलटाना चाहा और उसका हाथ ऊपर जा रही हाई टेंशन लाईन से जा टकराया। हाईटेंशन लाइन से टकराते ही एक जोरदार धमाके साथ महिला बुरी तरह झुलस गई। नीचे खड़े लोग यह घटना देखते रहे। पास ही रहने वाले कांग्रेस नेता राजू भदौरिया ने जब धमाके की आवाज सुनी तो वे दौड़कर आए और एक कंबल में महिला को लपेटकर तुरंत बाम्बे हॉस्पिटल ले गए। बॉम्बे हॉस्पिटल स्टॉफ ने घायल महिला का इलाज करने से मना कर दिया। भदौरिया ने महिला को टी चोईथराम हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती करवाया। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि श्रीमती सरिता साहू  झुलस  गई है। उनका इलाज चल रहा है। महिला का पति ऑटो रिक्शा चलाता है। राजू भदौरिया ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। २४ घंटे ७ दिन भदौरिया मानव सेवा में लगे रहते हैं। कोरोना वायरस की इस जंग में लॉक डाउन के चलते पूर्व पार्षद चिंटू चौकसे व राजू भदौरिया रोजाना गरीबों को भोजन की व्यवस्था व सेवा में लगे हुए हैं। साथ ही पूरे क्षेत्र को सेनेटाइज कराने में जुटे हुए हैं।


Popular posts
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ओम साईं फरिश्ते फाउंडेशन एन जी ओ एवं संस्था संकल्प टीम डिवाइन के सहयोग से टावर चौराहा उज्जैन पर साईं बाबा का महा प्रसादी वितरण
Image
बेटे के वियोग में गीत बनाया , बन गया प्रेमियों का सबसे अमर गाना
Image
महाकाल मंदिर परिसर में 9 दरवाजे रहेंगे, बेगम बाग के नाले पर बने मकान 15 मार्च से हटेंगे, आधा अपंगआश्रम मार्ग चौड़ीकरण कि जद में आएगा, महाकाल मंदिर चौराहा मार्ग 24 मीटर चौड़ा होगा, 128 करोड़ का मुआवजा मार्ग चौड़ीकरण में प्रभावितों को दिया जाएगा
Image
ओम साईं फरिश्ते फाउंडेशन द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर टावर चौक उज्‍जैन मैं 11 क्विंटल केलो की महाप्रसादी वितरण एवं भव्य भजन संध्या के आयोजन के साथ प्रतिदिन निशुल्क भोजन प्रसादी वाहन का शुभारंभ किया गया
Image
पूर्व मंत्री बोले सरकार तो कांग्रेस की ही बनेगी
Image